9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परेड से दिखाया जज्बां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभ​क्ति का संगम

श्रीगंगानगर. इलाके में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह सोमवार सुबह डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल प्रांगण में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में आरएसी, राजस्थान पुलिस , […]

less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर. इलाके में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह सोमवार सुबह डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल प्रांगण में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में आरएसी, राजस्थान पुलिस , अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर डिवीजन छात्र-छात्राएं, हिन्दुस्तान स्काउट एवं भारत स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार ने राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया। समारोह में माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलादराय टाक, सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़, सांसद कुलदीप इंदौरा, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन सहित अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन व देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, प्रियंका बैलाण, एडीएम सतर्कता रीना, एएसपी रघुवीर शर्मा, जिला परिषद सीईओ गिरधर, एसडीएम नयन गौतम आदि उपस्थित रहे। दक्ष परेड वर्ग में राजस्थान शस्त्र ने प्रथम, राजस्थान पुलिस महिला टुकड़ी ने द्वितीय तथा राजस्थान पुलिस पुरुष टुकड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अदक्ष परेड में एनसीसी सीनियर डिवीजन छात्र प्रथम, छात्रा द्वितीय एवं हिन्दुस्तान गाइड तृतीय रहे। झांकी प्रतियोगिता में यातायात पुलिस प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय तथा नागरिक सुरक्षा विभाग तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए शिक्षण संस्थानों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन भारत सिडाना, अमृतलाल व मीनाक्षी आहूजा ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।