30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर, Apr 05, 2026

सुखाड़िया सर्किल पर सरेआम गुंडागर्दी: लोग देखते रहे और वे पिटते रहे, फूल विक्रेता पर जानलेवा हमला

- पड़ौसी दुकानदार जब बीच-बचाव आए तो मिली धमकी, विधायक जयदीप बिहाणी की सूचना पर दौड़ पुलिस, जब तक पहुंची पुलिस तब तक फरार हुए हमलावर, पन्द्रह मिनट तक लगातार चला घटनाक्रम



श्रीगंगानगर। शहर के अति व्यस्तम इलाके सुखाड़िया सर्किल पर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया, जहां 20 से 25 युवकों के समूह ने एक फूल विक्रेता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलग-अलग बाइकों पर आए युवकों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। जैसे ही उन्होंने अशोक पनवाड़ी के खोखे के पास फूल विक्रेता सन्नी को देखा तो उसे घेरकर लोहे के पाइप और सरियों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस हमले के दौरान राहगीरों और आसपास के स्ट्रीट वेंडर्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी धमकाते हुए कहा कि जो बीच में आएगा उसका भी यही हाल किया जाएगा। इस धमकी के बाद लोग सहम गए। घटना के दौरान पीड़ित को बचाने आए एक परिचित पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। सूचना मिलने पर जवाहरनगर थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने विधायक जयदीप बिहाणी को भी घटना की जानकारी देकर पुलिस हस्तक्षेप की मांग की। हालांकि जब तक थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।



बहनोई ने अपने सा​थियों के साथ किया ​था हमला



जवाहरनगर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती इंदिरा कॉलोनी निवासी सन्नी पुत्र रमेश धानक ने पर्चा बयान दिया कि वह सुखाडि़या सर्किल पर फूलों की रेहड़ी लगाता है। उसके पास पुरानी आबादी निवासी अठारह वर्षीय विकास पुत्र सुखचैन भी काम करता है। सन्नी के बहनोई अमित वाल्मीकि, अपने साथ कैंठा, गोटण, मुक्का और बीस पच्चीस लोगों को लेकर बाइक पर सवार होकर आया। उसने रॉय और डंडों से सन्नी और​ विकास पर जानलेवा हमला बोल दिया। घायल सन्नी ने बताया कि उसकी बहन सपना ने करीब आठ साल पहले आरोपी अमित वाल्मीकि से लव मैरिज की थी। उसके अब छह साल का बेटा भी है। सपना करीब दस दिन पहले अमित से बोलचाल होने पर उसके पास रहने के लिए आई थी, सपना को बेटा शनिवर दोपहर आरोपी अमित के घर चला गया। अमित ने इस बच्चे की पिटाई कर दी तो सन्नी और उसका भाई अमित के घर जाकर उलाहना देकर आए। इससे अमित और नाराज हो गया। शनिवार रात करीब आठ या सवा आठ बजे अमित ने अपने साले सन्नी को फोन पर दिन में हुए घटनाक्रम के जिक्र के बारे में बताते हुए सबक सिखाने की चेतावनी दे दी। इस पर सन्नी ने अमित को हल्के में लिया और बोल दिया कि उसे कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। इसके करीब बीस मिनट में ही अमित अपने सा​थियों के साथ सुखाडि़या सर्किल पर पहुंचा और ताबड़तोड़ हमला करते हुए सन्नी और उसके बचाव में आए युवक विकास के हाथ पांव तोड़ डाले। इन दोनेां गंभीर को लोगों ने ई रिक्शा पर डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।



कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें