30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर, May 30, 2026

श्रीगंगानगर : अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति समेत तीन लोगों पर FIR

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र से एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद महिला की हालत बिगड़ती गई और पीबीएम अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

suratgarh Murder

सूरतगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर एकत्रित परिजन। (फोटो-पत्रिका)

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव मानेवाला में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और जेठानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से विवाहिता को प्रताड़ित कर रहा था। पति के अवैध संबंध को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन वह नहीं माना और पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

सदर थानाधिकारी रामकुमार लेघा ने बताया कि रायसिंहनगर तहसील के 44 पीएस निवासी सतपाल सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन वीना बाई (28) का विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व मानेवाला निवासी जसविंद्र सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था।

यह वीडियो भी देखें :

अवैध संबंध का मामला

पीहर पक्ष का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने को लेकर विवाद के बाद वीना बाई को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस संबंध में कई बार पंचायत कर समझौता भी करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद पति जसविंद्र सिंह, सास पाशो बाई और जेठानी परमजीत कौर उसे जान से मारने की धमकियां देते रहे।

पति ने गला दबाकर की हत्या

23 मई को जब पीहर के लोग वीना बाई के ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सास और जेठानी ने उसके हाथ-पैर पकड़ रखे थे तथा पति उसके मुंह में चुन्नी डालकर छाती पर बैठा गला दबा रहा था। परिजनों ने उसे छुड़ाकर रायसिंहनगर ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

महिला का पहले रायसिंहनगर, फिर श्रीगंगानगर के कई अस्पतालों में उपचार के बाद 29 मई को उसे पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया। परिजन उसे बीकानेर लेकर जा रहे थे, तभी लूणकरणसर के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

दोनों पक्षों से समझाइश के बाद हुआ पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हुए, लेकिन पीहर पक्ष के लोग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद डीएसपी प्रतीक मील व सदर थानाधिकारी रामकुमार लेघा ने दोनों पक्षों से समझाइश की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। सदर पुलिस ने मृतका के भाई सतपाल सिंह की रिपोर्ट पर मृतका के पति जसविंद्र सिंह, सास पाशो बाई और जेठानी परमजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें