
श्रीगंगानगर. जिले के रावला क्षेत्र में गांव खानूवाली के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा एरिया में पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान एक किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन ने बताया कि रविवार सुबह संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बॉर्डर से सटे वन विभाग की भूमि में यह पैकेट मिला। अब तक की जांच में सामने आया कि पैकेट में करीब एक किलो हेरोइन थी। इससे चार दिन पहले बीकानेर सेक्टर के खाजूवाला क्षेत्र 24 केएनडी में एक किसान के खेत से बड़ा चीनी ड्रोन बरामद किया गया था। इस ड्रोन के साथ आठ पैकेट बरामद हुए थे, इसमें 5 अत्याधुनिक पिस्तौल और लगभग 325 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ड्रोन के जरिए हथियारों की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। इससे पहले इस क्षेत्र में मुख्य रूप से हेरोइन की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। एसपी ने बताया कि लगातार मिल रहे ड्रोन, हथियार और नशीले पदार्थों की खेप को देखते हुए सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
01 Mar 2026 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
