16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Girls Education: बालिकाओं के लिए सुनहरा मौका, 28 फरवरी तक करें इन तीन योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन

Student Benefits: गार्गी, प्रियदर्शिनी और ‘हमारी बेटी’ योजनाओं से मिलेगी प्रोत्साहन राशि डीबीटी से सीधे खाते में पहुंचेगा पुरस्कार, दस्तावेज अपडेट करना जरूरी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 16, 2026

Photo AI

Scholarship Scheme: जयपुर। प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका शिक्षा फाउंडेशन, राजस्थान ने वर्ष 2025-26 के लिए तीन महत्वपूर्ण प्रोत्साहन योजनाओं के तहत पात्र छात्राओं से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन योजनाओं में गार्गी पुरस्कार, प्रियदर्शिनी (पद्माक्षी) पुरस्कार और मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना शामिल हैं, जिनका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है।


फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदन संबंधित स्कूल या संस्थान स्तर से निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। चयनित छात्राओं को पुरस्कार राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

जिन बालिकाओं के आवेदन पहले दस्तावेज या जन-आधार अपडेट न होने के कारण लंबित रह गए थे, उन्हें अब अंतिम अवसर दिया गया है। हालांकि, जिन लाभार्थियों को 23 जनवरी को प्रथम चरण में राशि मिल चुकी है, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगी। पात्र छात्राओं और अभिभावकों से समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की गई है।