
मौके पर लोग व इनसेट में तालाब में डूबी कार। फोटो: पत्रिका
टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है। आवां कस्बे के रामसागर तालाब में सोमवार को तैरती कार में दो दोस्तों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। ये दोनों 39 दिन से लापता था।
लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शवों की हालत बेहद खराब थी, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सिहर उठे। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। मामले सामने आने के बाद परिजनों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई है।
दूनी थाना क्षेत्र के रामसागर तालाब में सुबह ग्रामीणों ने एक कार तैरती देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला। जिसमें दो युवकों के शव मिले, जो पूरी तरह गल चुके थे। पुलिस ने कार के नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शवों की पहचान हो पाई। मृतक रमेश पुत्र जगन्नाथ गुर्जर और महावीर पुत्र सेवा गुर्जर बूंदी जिले के रेण गांव के रहने वाले थे।
देवली डीएसपी रामसिंह ने बताया कि रमेश और महावीर 8 जनवरी से कार के साथ लापता थे। इस मामले में परिजनों ने दबलाना पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजनों ने कुछ दिन तक काफी तलाशा की थी, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा था।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि बूंदी रोड स्थित रामसागर तालाब में एक कार तैर रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को निकालने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। कार के अंदर से दो युवकों की भी शव बरामद हुए है।
शुरूआती जांच में सामने आया कि रास्ता भटकने से कार तालाब में चली गई और कार के अंदर दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव कार की पिछली सीट पर मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों ने एक—दूसरे को बचाने का भी काफी प्रयास किया होगा, लेकिन कार में पानी भर जाने और गेट नहीं खुल पाने के कारण दोनों की जान चली गई।
युवकों के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक देवली तहसील क्षेत्र के गांवड़ी गांव में सामाजिक कार्यक्रम आए थे। जो कार से वापस अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन गांव पहुंचने ही नहीं थे। काफी दिनों से दोनों की तलाश की गई।
Published on:
16 Feb 2026 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
