31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र, Apr 25, 2026

नंगा किया और जख्म पर नमक रगड़कर तड़पाया; घंटों तक निकलती रही चीख, रूह कंपा देने वाला मामला

Inflicted Wounds And Tortured With Salt: जख्म में नमक लगाकर शख्स को घंटों तक तड़पाया गया। पीड़ित ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए पूरा मामला क्या है?

inflicted wounds and tortured with salt screams continued for hours know entire case sonbhadra crime

जख्म में नमक लगाकर शख्स को घंटों तक तड़पाया। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Inflicted Wounds And Tortured With Salt: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कर्ज विवाद से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐलाही गांव निवासी अमित पटेल ने अपहरण कर बंधक बनाने, मारपीट करने और फिरौती मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शीतला मंदिर चौक से अगवा करने का आरोप

33 वर्षीय अमित पटेल का आरोप है कि 21 अप्रैल की सुबह वह जरूरी काम से रॉबर्ट्सगंज मेन चौक पहुंचा था। इसी दौरान शीतला मंदिर चौक के पास अभिषेक और दिलीप अपने साथ अन्य लोगों को लेकर पहुंचे और उसे बाइक सहित जबरन उठा ले गए। अमित के मुताबिक, पहले उसे एक कपड़े के शोरूम पर ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक उसके साथ मारपीट की गई।

फार्महाउस में 8 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा

पीड़ित का आरोप है कि शोरूम से उसे निसरौलिया क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस ले जाया गया। वहां एक कमरे में रस्सी से बांधकर शाम तक बेरहमी से पिटाई की गई। अमित ने आरोप लगाया कि उसके कपड़े उतरवाकर चोटों पर नमक रगड़ा गया, जिससे उसे असहनीय दर्द दिया गया। इतना ही नहीं, जबरन शराब भी पिलाई गई। इस दौरान वह चीखता रहा लेकिन आरोपियों ने उसकी एक ना सुनी।

3 लाख रुपये की मांग, परिवार को धमकी

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके माता-पिता को फोन कर तीन लाख रुपये लेकर आने को कहा। परिवार के नई बाजार पहुंचने पर उन्हें कहा गया कि अमित बाद में रॉबर्ट्सगंज में मिलेगा। अमित का कहना है कि आरोपियों ने 24 घंटे के भीतर रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

डेढ़ लाख रुपये के उधार से शुरू हुआ विवाद

अमित पटेल ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले उसने निसरौलिया निवासी दिलीप पटेल के माध्यम से अभिषेक से 1.35 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उधार देने के बदले उससे स्टांप पर लिखवाया गया और चेकबुक पर हस्ताक्षर भी कराए गए। इसी लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ता चला गया।

कार के पुराने विवाद का भी जिक्र

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले उसकी कार अभिषेक ले गया था और उसका इस्तेमाल एक युवक के अपहरण व मारपीट में किया गया। उस मामले में पुलिस ने कार जब्त कर ली थी और कार मालिक होने के कारण वह खुद भी आरोपी बना दिया गया। अमित का कहना है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसे निशाना बनाया गया।

किसी तरह छूटकर पहुंचा थाने

पीड़ित के मुताबिक, किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर वह कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अभिषेक और दिलीप समेत 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें