31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र, May 20, 2026

BJP विधायक बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोका जाएगा, CM योगी आदित्यनाथ भी दे चुके हैं हिदायत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने हाल ही में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने की अपील करते हुए सख्त चेतावनी दी है। CM योगी के बाद सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज सीट से बीजेपी विधायक भूपेश चौबे (Robertsganj BJP MLA Bhupesh Choubey) ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के लिए बड़ा बयान दिया है।

BJP MLA Bhupesh Choubey

बीजेपी विधायक भूपेश चौबे (Photo- IANS)

BJP MLA Bhupesh Choubey Strict warning: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से बीजेपी विधायक भूपेश चौबे ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के लिए बड़ा बयान दिया है। बीजेपी विधायक भूपेश चौबे ने सख्त लहजे में कहा- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोका भी जाएगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि किसी को भी सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बता दें कि बीजेपी विधायक के इस बयान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील करते हुए सख्त हिदायत दी थी।

विधायक ने की CM योगी की तारिफ

रॉबर्ट्सगंज से बीजेपी विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नमाज मस्जिद में पढ़नी चाहिए, सार्वजनिक सड़कों को जाम करके नहीं। विधायक ने सीएम योगी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मस्जिद में नमाज पढ़िए, सड़क जाम करने के लिए कैसे बैठ सकते हैं? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फैसला बिल्कुल सही है। विधायक ने आगे कहा कि पहले लोग मस्जिदों की बजाय सड़कों पर नमाज पढ़ने के लिए बैठ जाते थे, लेकिन जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से इस स्थिति में सुधार देखने को मिला है।

BJP विधायक बोले- समाप्त हो रही सड़कों पर नमाज की परंपरा

विधायक भूपेश चौबे ने दावा किया कि धीरे-धीरे सड़कों पर नमाज पढ़ने की परंपरा समाप्त हो रही है। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है और सार्वजनिक स्थानों को आम लोगों की सुविधा के लिए खाली रखना जरूरी है। बता दें कि 18 मई को लखनऊ में आयोजित एक मीडिया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी थी।

CM योगी ने क्या कहा?

CM योगी ने कहा था कि हमारी सरकार किसी भी ऐसी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं देगी, जिससे ट्रैफिक बाधित हो। कानून सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होता है और सार्वजनिक सड़कें यात्रियों, रोजमर्रा के कामकाजी लोगों और आपातकालीन सेवाओं के लिए खुली रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून का राज होगा और यह कानून सबके लिए समान रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने नमाज को लेकर उठ रहे विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नमाज पढ़ना आवश्यक है, लेकिन सड़कों पर नहीं। सीएम योगी ने कहा- लोगों ने मुझसे पूछा कि हमारी संख्या ज्यादा है, नमाज कैसे पढ़ें? हमने उनसे कहा कि शिफ्ट में नमाज पढ़ लो।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें