30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धार्थनगर, Mar 08, 2026

सिद्धार्थनगर में लॉकअप से भागे दो गैंगस्टर, पुलिस महकमे में हड़कंप…

जिले के शोहरतगढ़ थाने के लॉकअप में बंद दो गैंगस्टर, रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे, उन्होंने पेट दर्द का बहाना बनाकर संतरी से लॉकअप का ताला खुलवाया। इसके बाद उन्होंने संतरी से मारपीट करते हुए थाने से भाग निकले।

Up news, sidharthnagar

फोटो सोर्स: पत्रिका, लॉकअप से फरार आरोपी गिरफ्तार

रविवार सुबह सिपाही से मारपीट कर थाने में बंद दो गैंगस्टर लॉकअप से फरार हो गए, इस दौरान पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई। ताबड़तोड़ चेकिंग और घेरेबंदी कर पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही धर दबोचा।

इस कारवाई में ड्रोन की भी मदद ली गई, और गेहूं के खेत और नाली में छिपे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिपाही से मारपीट करने और लाकअप से फरार होने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शनिवार को गिरफ्तार हुए थे दोनों अपराधी

जानकारी के मुताबिक शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार रात को गैंगस्टर एक्ट में वांछित नीबीदोहनी निवासी इंद्रकपूर पुत्र बलराम और अकीम पुत्र सरदार हुसैन को गिरफ्तार किया था। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जाना था। इसी बीच रविवार सुबह करीब छह बजे इंद्रकपूर ने पेट दर्द का बहाना बनाते हुए लॉकअप के भीतर तेजी से कराहना शुरू कर दिया।

आरोपी के कराहने पर सिपाही लॉकअप के अंदर गया

ड्यूटी पर तैनात सिपाही शशिभूषण यह देख अनहोनी की आशंका से लॉकअप का दरवाजा खोलकर वह दोनों आरोपियों के पास गया, तभी अकेला देख बदमाशों ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी और धक्का देकर लॉकअप से बाहर निकल थाने से भाग खड़े हुए है।

मौका देख लॉकअप से निकल हुए फरार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों तेजी से थाने से भाग निकले। दोनों आरोपित शोहरतगढ़ कस्बे के झंडा तिराहे से होते हुए शिवबाबा मंदिर के रास्ते खुनुवा रोड की तरफ भागे। सिपाही शशिभूषण भी उनके पीछे दौड़ पड़े। थोड़ी ही देर में शोर सुनकर थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

तीन थानों की फोर्स के साथ पहुंचे CO

घटना की जानकारी मिलते ही CO शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी मौके पर पहुंच गए और तत्काल घेराबंदी के निर्देश दिए। इसके बाद शोहरतगढ़ थाने के साथ ढेबरुआ और चिल्हिया थाने की पुलिस को भी मौके पर बुला ली गई।

ढेबरुआ थाना पुलिस को खुनुवा की तरफ, शोहरतगढ़ थाना पुलिस को मैरिज लॉन के पीछे तथा चिल्हिया थाना पुलिस को दक्षिण दिशा में तैनात किया गया। CO स्वयं ड्रोन की मदद से पूरे इलाके की निगरानी करने लगे।

ड्रोन उड़ा तो दिखी हलचल, पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

कुछ देर बाद ड्रोन से रेकी की गई तो दिखा कि अकीम खुनुवा की तरफ करीब एक किलोमीटर दूर गेहूं के खेत के पास एक नाली में छिपा हुआ है, पुलिस ने उसे दबोच लिया। इन्द्र कपूर भी गेहूं के खेत में दिखा मिला पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। CO मयंक द्विवेदी ने बताया कि सिपाही शशिभूषण की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट करने और लाकअप से फरार होने का मुकदमा दर्ज किया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें