सिद्धार्थनगर, Mar 16, 2026

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में देर रात चार इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, SP अभिषेक महाजन ने देर रात चार तबादले का आदेश जारी किया। यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार IGRS शाखा में तैनात संजय कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा बनाया गया है। वहीं इटवा थाने में तैनात रविन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एएचटी थाने में तैनात मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक थाना मिश्रौलिया बनाया गया है। इसके अलावा मिश्रौलिया थाने में तैनात राजेश कुमार तिवारी को प्रभारी आईजीआरएस शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
SP ऑफिस से जारी आदेश संख्या एसटी-एसपी-टी-4/2026 के तहत यह तबादले किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक SP ने बेहतर कामकाज की दृष्टि से यह कारवाई की है।
Published on: 16 Mar 2026 10:52 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।