फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, संघ के पथ संचलन पर रोक, हुई कारवाई
सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शोहरतगढ़ नगर की ओर से 9 अक्तूबर को पथ संचलन रोकने वाले CO और SO पर कप्तान का एक्शन हो गया। बता दें कि संघ के स्वयंसेवकों के पथ संचलन कार्यक्रम स्थगित होने को सीएम कार्यालय ने संज्ञान लिया जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के मौके पर प्रथम चरण में 2 से 15 अक्तूबर तक पथ संचलन किया जा रहा है। इसे लेकर शोहरतगढ़ में भी तैयारी थी। बकायदा 29 सितंबर को ही अनमुति भी ले ली गई थी। अनुमति के अनुसार 9 अक्तूबर को श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से पथ संचलन होना था। इसके लिए स्वयंसेवकों ने सुबह से तैयारी भी शुरू कर दी थी।
पथ संचलन शुरू होने से चंद घंटे पहले एसडीएम शोहरतगढ़ ने अनुमति आदेश बदल दिया। अनुमति आदेश बदलने की जानकारी होते ही स्वयंसेवक आक्रोशित हो गए और स्थानीय प्रशासन को दोषी ठहराते हुए पथ संचलन स्थगित कर दिया। स्वयंसेवकों ने साफ शब्दों में कहा कि पथ संचलन पूर्व से तय मार्ग से होगा। संघ के पदाधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने SO संतोष त्रिपाठी व CO प्रवीण प्रकाश से बात की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। प्रशासन का कहना था कि कि पथ संचलन बदले मार्ग से ही होगा। संघ इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
SP सिद्धार्थनगर ने CO प्रवीण प्रकाश को SP कार्यालय से अटैच कर दिया है जबकि SO संतोष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। SP डॉ.अभिषेक महाजन ने बताया कि शोहरतगढ़ SO व CO को हटा दिया गया है। बांसी के CO मयंक द्विवेदी को शोहरतगढ़ का CO व नवीन कुमार सिंह को थाने की जिम्मेदारी दी गई है। CO सुजीत राय को बांसी का सीओ बनाया गया है।
Published on:
12 Oct 2025 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग