30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपुरी, Nov 03, 2024

by election mp: दिग्विजय सिंह का आरोप, सरकार भाजपा की है, किसी पर भी करा सकती है FIR

mp by election: चुनाव आयोग भी उनके साथ पक्षपात कर रहा है। सरकार उनके व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कितने ही झूठे मामले दर्ज कर ले, लेकिन कार्यकर्ता इनसे डरने वाले नहीं हैं।

mp by election

by election mp: शिवपुरी आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने श्योपुर जिले के विजयपुर में हो रहे उपचुनाव पर फिर सवाल उठाए। अल्प प्रवास पर आए ग्विजय सिंह ने शहर के टूरिस्ट विलेज में मीडिया के समक्ष कहा कि श्योपुर के विजयपुर उपचुनाव में भाजपा नहीं बल्कि प्रशासन चुनाव लड़ रहा है। चुनाव में वोटों को लुभाने के लिए हर दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्योपुर के विजयपुर क्षेत्र में आ रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी भाजपा के लिए काम कर रहे है।

Digvijay singh ने आगे कहा कि चुनाव आयोग भी उनके साथ पक्षपात कर रहा है। सरकार उनके व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कितने ही झूठे मामले दर्ज कर ले, लेकिन कार्यकर्ता इनसे डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस गरीबों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है और विजयपुर में प्रशासन इस चुनाव को पूरी तरह से प्रभावित करने में लगा है। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और कांग्रेस की ही जीत होगी। नई कार्यकारणी में कार्यकर्ताओं में असंतोष पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि जो पार्टी का फैसला होता है, वह सभी को स्वीकार करना चाहिए।

संबंधित खबर: उपचुनावः बुधनी में 20 और विजयपुर में 11 उम्मीदवार मैदान में है, इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला

वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सिंह

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आजाद खान का बीते दिनों निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दिग्विजय सिंह उनके घर पहुंचे और परिजन खालिद खान आदि को इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम करने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, वासित अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान आदि नेता मौजूद रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें