
वकील की हत्या के आरोपी का शॉट एनकाउंटर (Photo Source- Patrika)
Shot Encounter : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना पुलिस ने शनिवार को करैरा निवासी एडवोकेट संजय सक्सेना के सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर करके पकड़ा है। फिलहाल, घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, अन्य दो को करैरा पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए आरोपियों में 25 वर्षीय गोलू पुत्र अरविंद रावत, निवासी घुघसी, थाना बड़ौनी, 23 वर्षीय पपेंद्र पुत्र हरदास रावत, निवासी चांदपुर, डबरा और 24 वर्षीय जहीर पुत्र रफीक निवासी घुघसी थाना बड़ौनी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से पपेंद्र को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा गया है। आरोपी के पर में गोली लगी है। जानकारी ये भी सामने आई है कि, जमीन विवाद में आरोपी कमलेश शर्मा, सुनील शर्मा और नीरज शर्मा ने सुपारी देकर वकील संजय की हत्या कराई है।
बता दें कि, अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना अपने घर से कोर्ट जा रहे थे। न्यायालय परिसर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। कई गोलियां लगने से अधिवक्ता संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए थे। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद घटना स्थल पर सनसनी फैल गई थी।
Published on:
15 Feb 2026 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
