30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर, Feb 06, 2026

23 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, सामूहिक विवाह सम्मेलन में रचा नवजीवन

फिजूलखर्ची से बचाने और जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने के लिए पाटीदार समाज ने उठाया यह कदम

फिजूलखर्ची से बचाने और जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने की पहल

शाजापुर. शुक्रवार को पाटीदार समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। यह सम्मेलन दुपाड़ा रोड स्थित समाज छात्रावास परिसर में आयोजित हुआ। विवाह समारोह पारंपरिक विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक अरुण भीमावद, पाटीदार समाज ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजकुमार पाटीदार, समाज जिलाध्यक्ष जुगल नाहर, सम्मेलन समिति के गजेंद्र पाटीदार, गोविंद नायक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद और गृहस्थी सामग्री

सम्मेलन में शामिल अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी नवदंपतियों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत सुदृढ़ आधार पर कर सकें। जिलेभर से आए समाजजन और परिजनों ने कार्यक्रम में भाग लेकर वर-वधू को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सफल बनाया।

फिजूलखर्ची रोकने और सामाजिक सहयोग का संदेश

समाज पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। समाज का मानना है कि विवाह जैसे पवित्र संस्कार में अनावश्यक खर्च से परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। ऐसे में सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। इसी सोच के साथ पाटीदार समाज द्वारा यह आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे समाज के जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें