10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे बोले- मम्मी ने अंकल के साथ मिलकर पापा का गला काट डाला… हमें भी चाकू दिखाया, भाई ने बताई प्रेम प्रसंग की पूरी कहानी

यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला काटकर मार डाला। 5 साल के मासूम ने पूरा घटनाक्रम बयान किया। तो लोगों के होश उड़ गए।

2 min read
Google source verification
घटना के संबंध में जानकारी देती अपर पुलिस अधीक्षक फोटो सोर्स विभाग

घटना के संबंध में जानकारी देती अपर पुलिस अधीक्षक फोटो सोर्स विभाग

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि मासूम बच्चे पूरी घटना के गवाह बने।

शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के बटपुरा चंदू गांव में बुधवार रात एक खौफनाक हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया। गांव के रहने वाले बलराम (30) की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वारदात को उसकी पत्नी पूजा (27) ने अपने प्रेमी और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में दंपती के छोटे बच्चे भी मौजूद थे। हत्या के बाद पूजा कई घंटे तक कमरे में ही शव के पास बैठी रही। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब बलराम का छोटा भाई राजू उसे मजदूरी पर साथ चलने के लिए बुलाने पहुंचा। तो पूजा रोने-बिलखने का नाटक करने लगी। जब राजू घर के अंदर गया तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। चारपाई पर बड़े भाई का शव पड़ा था। गर्दन कटी हुई थी। फर्श पर चारों ओर खून फैला हुआ था।

पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूजा को हिरासत में ले लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घर को सील कर खून के निशान, कथित हथियार और अन्य सबूत इकट्ठा किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

5 साल के मासूम बेटे ने खोला राज

पुलिस पूछताछ में पांच साल के बेटे ने चौंकाने वाला बयान दिया। बच्चे ने बताया कि रात में तीन लोग आए थे। जिन्होंने उसकी मां के साथ मिलकर उसके पापा को गला काट कर मार डाला। उसके बाद अंकल लोग चले गए। हमें चाकू दिखाकर डराया।

2 साल से एक रिश्तेदार से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतक के भाई राजू ने आरोप लगाया कि पूजा का पिछले दो साल से अपने ही रिश्तेदार युवक से अवैध संबंध था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गांव और परिवार के लोगों ने पहले सुलह कराने की कोशिश भी की थी। लेकिन हालात नहीं बदले। कुछ महीने पहले पूजा घर छोड़कर चली गई थी। और हाल ही में वापस लौटी थी।

भाई ने कहा कि रात में सुनी थी बड़े भाई की चीख

राजू ने बताया कि उसने रात करीब एक बजे भाई की चीख सुनी थी। तीन युवकों को घर से निकलते देखा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एएसपी दीक्षा भंवरे अरुण के अनुसार, मामले में साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।