8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के मंडप में लड़खड़ाया दूल्हा फिर नहीं हो पाया खड़ा, दुल्हन बोली- इससे मैं नहीं कर सकती शादी

Groom Changed Before Marriage : सात फेरों से ठीक पहले दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्षों में हंगामा चला।

2 min read
Google source verification

AI Generated symbolic image

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक शादी उस वक्त विवाद का केंद्र बन गई, जब सात फेरों से ठीक पहले दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया। मंडप के नीचे शुरू हुआ हंगामा पूरी रात पंचायत में बदल गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

मामला बंडा थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव की युवती का विवाह पास के गांव अल्हादादपुर निवासी युवक से तय हुआ था। शनिवार को बारात धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ तय समय पर पहुंची। द्वाराचार समेत शुरुआती रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। कुछ बाराती भोजन कर लौट भी गए थे।

मंडप में बैठते ही गिर पड़ा दूल्हा

जब विवाह की मुख्य रस्में शुरू हुईं और दूल्हे को मंडप में पटे पर बैठाया गया, तभी वह संतुलन नहीं बना पाया और नीचे गिर पड़ा। यह देख दुल्हन पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि दूल्हे को दोबारा खड़ा करने की कोशिश की गई, लेकिन वह ठीक से खड़ा नहीं हो सका। इसके बाद उसके दिव्यांग होने की चर्चा फैल गई।

दुल्हन बोली- जिसे दिखाया गया था, वह कोई और था

दुल्हन का आरोप है कि शादी तय करते समय उसे जिस युवक को दिखाया गया था, वह पूरी तरह स्वस्थ था, जबकि बारात के साथ किसी अन्य युवक को दूल्हा बनाकर भेज दिया गया। दुल्हन पक्ष ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए शादी से इनकार कर दिया।

पूरी रात चली पंचायत, नहीं निकला समाधान

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच पूरी रात पंचायत चलती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। अंततः बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दहेज का सामान लड़की पक्ष के पास ही रह गया।

पुलिस को नहीं दी गई सूचना

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि इस मामले की कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग