15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाचा की कार में भतीजों ने थार से मारी टक्कर, खाई में चली गई गाड़ी फिर खींचकर बाहर निकाला… और मार दी गोली मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिस अविवाहित चाचा ने परिवार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। लेकिन धन संपत्ति की लालच में भतीजों ने चाचा गोली मारकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

शाहजहांपुर में शिवरात्रि के दिन एक परिवार की दुश्मनी ने खूनी मोड़ ले लिया। मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे 50 वर्षीय वीरेश सिंह की रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप उनके ही भतीजों पर है। जमीन और पैसों के विवाद में रिश्तों की डोर ऐसी टूटी कि चाचा की जान चली गई। और परिवार बिखर गया।

शाहजहांपुर जिले के थाना गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव खमरिया के रहने वाले वीरेश सिंह रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर गोगेपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। उनके साथ भतीजा प्रशांत और गांव के कुछ परिचित भी कार में सवार थे। रास्ते में अचानक हालात बदल गए।

दो गाड़ियों से किया पीछा आगे पीछे से मारी टक्कर खाई में पलट गई कार

परिवार के ही कुछ लोग थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों से उनका पीछा करने लगे। आरोप है कि दोनों गाड़ियों ने आगे-पीछे से उनकी कार को घेर लिया। पहले टक्कर मारी गई। फिर दूसरी तरफ से जोरदार टक्कर हुई। लगातार टक्कर लगने से कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार में बैठे लोग संभल भी नहीं पाए थे। कि हमलावर वहां पहुंच गए।

पहले सरिया से हमला फिर मार दी गोली, कार में सवार अन्य पांच लोग हुए घायल

बताया जा रहा है कि वीरेश सिंह को कार से बाहर खींचा गया। उन पर लोहे की सरिया से हमला किया गया। और फिर गोली मार दी गई। गोली सिर में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमीन और पैसों के लेनदेन की लालच में चली गई जान

वीरेश सिंह अविवाहित थे। और अपने भतीजे प्रशांत के साथ रहते थे। परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 800 गज के एक प्लॉट और 13 बीघा बाग की खरीद को लेकर मतभेद गहरा गया था। आरोप है कि पैसों के लेन-देन और जमीन के नामांतरण को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच अविश्वास बढ़ता गया। प्रशांत का कहना है कि बाग खरीदने के लिए उधार लिया गया पैसा वापस नहीं किया गया। जिससे विवाद और बढ़ गया। दूसरी ओर परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि प्लॉट को लेकर धोखे से नामांतरण कराया गया। इसी तनातनी ने रिश्तों में जहर घोल दिया।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण कड़ी कार्रवाई के निर्देश

सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शिवरात्रि जैसे पवित्र दिन पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक जमीन के टुकड़े ने परिवार से एक सदस्य छीन लिया और रिश्तों को हमेशा के लिए दागदार कर दिया।