31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल, Mar 02, 2026

शहडोल से गुजरेंगी तीन होली स्पेशल ट्रेनेंं, यात्रियों को मिलेगी राहत

बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच शहडोल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबरशहडोल, होली पर्व के आते ही ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच शहडोल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की सुविधा को ध्यान में […]

बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच शहडोल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर
शहडोल, होली पर्व के आते ही ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच शहडोल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
इन विशेष गाडिय़ों के शहडोल, अनूपपुर व उमरिया स्टेशनों से होकर गुजरने से संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी और अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा।

इस प्रकार चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 2-2 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दुर्ग से 1 व 2 मार्च को तथा वापसी में निजामद्दीन से 2 व 3 मार्च को न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
  • टे्रन संख्या 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 1-1 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से 1 मार्च को तथा वापसी में छपरा से 3 मार्च को न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
  • टे्रन संख्या 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 1-1 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से 2 मार्च को तथा वापसी में छपरा से 4 मार्च को न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
  • होली पर्व के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा तथा पर्व के दौरान उनकी यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ की सुविधा प्रदान होगी।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें