31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल, Apr 07, 2026

ट्रक के केबिन में संदिग्ध हालत में मिला वाहन मालिक का शव

इलाहाबाद से दो ट्रकों में ईंट लेकर ब्यौहारी आया था वाहन मलिक व उसका ड्राइवरशहडोल. ब्यौहारी थाना क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब शहडोल-रीवा मार्ग पर खड़े एक ट्रक के केबिन के भीतर वाहन मालिक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक […]

इलाहाबाद से दो ट्रकों में ईंट लेकर ब्यौहारी आया था वाहन मलिक व उसका ड्राइवर
शहडोल. ब्यौहारी थाना क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब शहडोल-रीवा मार्ग पर खड़े एक ट्रक के केबिन के भीतर वाहन मालिक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक के केबिन में इरफान खान पिता सब्बीर खान 38 वर्ष निवासी प्रतापगढ़ मृत अवस्था में मिला है। वह ट्रक का मालिक होने के साथ-साथ स्वयं चालक भी था। इरफान खान अपने दो ट्रकों में इलाहाबाद से ईंट लेकर बीती रात ब्यौहारी पहुंचा था। दूसरे ट्रक के चालक आनंद कुमार ने पुलिस को बताया कि दोनों ट्रक रविवार रात ब्यौहारी में पानी टंकी के पास खड़े किए गए थे। रात में दोनों ने साथ भोजन किया, जिसके बाद इरफान अपने ट्रक में आराम करने चला गया, जबकि आनंद अपने वाहन में सो गया।


सोमवार सुबह जब आनंद इरफान को उठाने उसके ट्रक में पहुंचा, तो अंदर का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। इरफान का शव केबिन के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी उसने पुलिस पुलिस दी। ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए आगे विवेचना शुरू की। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि रात में भोजन के बाद इरफान अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत कर रहा था, लेकिन इसके बाद की स्थिति स्पष्ट नहीं है।थाना प्रभारी जिया उल हक के अनुसार मृतक प्रतापगढ़ का निवासी था और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग सकेगा।


घर में करंट फैलने से किसान की मौत, करकी की घटना

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी बडक़ाटोला गांव में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कमलभान सिंह कंवर 45 वर्ष का शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक के पुत्र संदीप सिंह कंवर ने पुलिस को बताया कि वह 5 अप्रेल की सुबह करीब 9 बजे अपनी मां और बहन के साथ महुआ बीनने जंगल गया था। दोपहर लगभग 12 बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि उसके पिता घर के पीछे अचेत अवस्था में पड़े थे। पिता को उठाने के दौरान उसे करंट का झटका लगा, जिससे उसने तत्काल स्थिति को समझा। जांच में सामने आया कि मृतक का पैर लोहे के पाइप में फंसा हुआ था, जो पास ही लगी लोहे की जाली से टच था। उसी जाली के ऊपर से घर में बिजली का तार आया हुआ था, जिससे करंट प्रवाहित हो रहा था। संदीप ने तुरंत बिजली का तार हटाया, लेकिन तब तक उसके पिता की मौत हो चुकी थी। शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्राथमीकी जांच में करंट लगने से मौत होना पाया गया है। आगे की जांच पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें