
body found in sack om and dr tattoos in hand
MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बोरे में बंद एक महिला का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। शव को बोरे में पत्थर से बांधकर नाले में फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। महिला के हाथ पर ॐ और DR के टैटू बने हुए हैं। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है । पुलिस आसपास के थानों से महिला की गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है।
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में दूधी मुड़ना गांव में नाले में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से रविवार को सनसनी फैल गई। नाले में बोरे को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से बोरे को बाहर निकाला। महिला के शव को बोरे में भरकर पत्थर से बांधकर नाले में फेंका गया था। जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले कोई गलत कृत्य किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बोरे में बंद कर पत्थर बांधकर नाले में फेंका गया है।
शव के हाथ पर ॐ और DR के टैटू बने हुए हैं। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस को महिला के हाथ पर बने ॐ और DR के टैटू से पहचान की एक उम्मीद है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने के लिए आसपास के पुलिस थानों में दर्ज महिला की गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Published on:
15 Feb 2026 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
