10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान खरीदी की मांग को लेकर किसानों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी

सिवनी. जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया निर्धारित तिथि से पहले बंद होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बरघाट के आष्टा पिपरिया खरीदी केन्द्र के सामने किसान चार दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। हालांकि प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश भी दे चुके […]

2 min read
Google source verification

सिवनी. जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया निर्धारित तिथि से पहले बंद होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बरघाट के आष्टा पिपरिया खरीदी केन्द्र के सामने किसान चार दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। हालांकि प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश भी दे चुके हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक शासन आदेश जारी नहीं कर देता या फिर वरिष्ठ स्तर से आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। बता दें कि 90 से अधिक किसान धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि शासन ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 13 जनवरी निर्धारित की थी, लेकिन पोर्टल 8 जनवरी को ही बंद कर दिया गया। जिससे जिले में काफी संख्या में किसान अपनी धान नहीं बेच पाए। स्लॉट बुकिंग निर्धारित तिथि से छह दिन पहले बंद हो जाने से धान बेचने से वंचित जिले के किसान प्रदर्शन को मजबूर हो गए हैं। किसानों का कहना है कि शासन को उनकी स्थिति को समझना चाहिए। उन्होंने कर्ज लेकर खेती की है। किसानों का कहना है कि समय पर धान खरीदी और भुगतान नहीं हुआ तो वे कर्ज चुकाने में असमर्थ हो जाएंगे।

किसानों को उम्मीद, जल्द होगा आदेश
जिले में कई खरीदी केन्द्र पर हजारों क्विंतल धान पड़ी हुई हैं। किसानों को उम्मीद है कि शासन जल्द ही खरीदी प्रक्रिया फिर से शुरु करेगी। हालांकि गुरुवार शाम तक शासन स्तर पर इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया। ऐसे में किसान मायूस हुए। हालांकि किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी बात मानेंगी और जल्द ही आदेश जारी करेगी।

इधर गेंहू उपार्जन के लिए तिथि हो गई जारी
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि गेंहू उपार्जन को लेकर जरूर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 7 फरवरी 7 मार्च तक किया जाएगा। किसान अपनी फसल का नि:शुल्क पंजीयन सहकारी समिति में स्थापित पंजीयन केन्द्र में एवं सशुल्क एम पी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर जाकर अपनी उपज का पंजीयन करा सकते हंै।