10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक के संकल्प से हर वर्ष विद्यार्थी नेट परीक्षा कर रहे उत्तीर्ण

सिवनी. एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों में सही मार्गदर्शन, प्रेरणा और आत्मविश्वास जगाकर उन्हें किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकता है। एक आदर्श शिक्षक न केवल अकादमिक ज्ञान देते हैं, बल्कि चरित्र निर्माण, जिज्ञासा जगाने और जीवन कौशल विकसित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार बनते हैं। इन्हीं में से […]

less than 1 minute read
Google source verification

सिवनी. एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों में सही मार्गदर्शन, प्रेरणा और आत्मविश्वास जगाकर उन्हें किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकता है। एक आदर्श शिक्षक न केवल अकादमिक ज्ञान देते हैं, बल्कि चरित्र निर्माण, जिज्ञासा जगाने और जीवन कौशल विकसित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार बनते हैं। इन्हीं में से एक शिक्षक हैं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में हिंदी विभाग में पदस्थ प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेंडे। जिनके संकल्प से जिले के कई विद्यार्थी नेट सहित अन्य परीक्षाओं में सफल हो चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के हिंदी विभाग की तीन छात्रा आयशा, रानी एवं सुष्मिता ने दिसंबर 2025 में आयोजित नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रोफेसर सेंडे पिछले 15 वर्षों से विद्यार्थियों में शिक्षा की अलख जगाकर नेट और सेट परीक्षा में सफलता अर्जित कराने और महाविद्यालय में स्वस्थ शैक्षिक माहौल निर्मित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

आर्थिक अभाव के बावजूद रानी ने नेट परीक्षा की उत्तीर्ण
आदिवासी बहुल विकासखंड कुरई के ग्राम बकोड़ी निवासी रानी पगारे ने आर्थिक अभावों से जूझते हुए नेट परीक्षा की तैयारी की। रानी के पिता राधेश्याम पगारे और मां विमला पगारे खेती से अपना जीवन यापन करते हैं। रानी की तीन बड़ी बहन एवं एक छोटा भाई है। नेट परीक्षा में सफलता के लिए उन्होंने मूल संदर्भ किताबों का अध्ययन किया और मोबाइल के माध्यम से भी उसने अपनी पढ़ाई की। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। रानी ने बताया कि प्रोफेसर सत्येन्द्र शेन्डे उसके प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहे हैं। रानी ने बताया कि विभाग की शिक्षिका छाया राय ने भी सफलता के प्रेरित किया। रानी का सपना असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर शिक्षा का उजियारा फैलाना है