4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gangapur City: मातम में बदली होली की खुशियां, टंकी में मिले 3 मासूमों के शव, मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सहमा पूरा गांव

Rajasthan Crime News: होली के दिन खुशियों के बीच गंगापुर सिटी क्षेत्र के मीणा बड़ौदा गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों के शव घर में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification
Gangapur City

वजीरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (फोटो: पत्रिका)

3 Children Died In Gangapur City: गंगापुरसिटी। समीपवर्ती मीना बड़ौदा गांव में होली के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां तीन मासूमों के शव पानी की टंकी में मिले, वहीं मां की ट्रेन से आगे कूदने से मौत हो गई। पूरे घटनाक्रम के पीछे गृह क्लेश सामने आया है। मृतकों में संगीता पत्नी प्रवीण मीना, उसकी बेटी दिव्या (5), भारती (3) तथा डेढ़ वर्षीय पुत्र दीपक शामिल है। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्रवासी भी सन्न हैं।

पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीना ने बताया कि मीना बड़ौदा गांव में सोमवार सुबह करीब दस बजे तीन बच्चों के शव उनके घर के पास ही पानी की टंकी में मिले। वहीं संगीता गायब थी। इस पर तलाश की तो पता चला कि एक महिला रविवार रात को करीब आठ बजे भरतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गई। उसे भरतपुर से जयपुर रैफर किया गया और वहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान संगीता के रूप में हुई।

घटनास्थल से एफएसएल टीम ने नमूने लिए हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चों की मौत डूबने से हुई है या फिर मार कर डाला गया है। इधर, महिला के भाई करौली जिले के आलमपुर निवासी अ​खिलेश ने पति प्रवीण, देवर राकेश, देवरानी कविता, सास कमला आदि पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बच्चों को मारने की प्राथमिकी दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा ने बताया कि एक दिन पहले महिला और बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। महिला का शव एसएमएस जयपुर में है। रिपोर्ट के आधार पर पति, देवर व सास को डिटेन कर लिया गया है।

भाई पहुंचा तो शुरू हुई तलाश

भाई अ​खिलेश ने बताया कि बहन को उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे। एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। सुबह फोन आया कि बहन के घर पर कोई नहीं है। इस पर वह और पिता ससुराल मीना बड़ौदा पहुंचे तो कोई नहीं ​मिला। बच्चों की तलाश की तो वह पानी की टंकी में ​मिले, लेकिन बहन को कोई पता नहीं चला।

महिला ने सोशल मीडिया पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

महिला संगीता ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ससुराल वालों पर मारपीट करने तथा बार-बार घर से निकालने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि मेरी मौत के ये जिम्मेदार होंगे। उलाहना देते हैं कि वह घर से कुछ नहीं लाई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग