
MP News: आप महज कल्पना कीजिए कि रात का समय हो, सड़क पर हल्की रफ्तार में बाइक चल रही हो और अचानक से हैंडल पर एक जिंदा सांप खड़ा हो जाए। जी हां, ऐसा हैरान करने वाला वाक्या मध्यप्रदेश के सतना शहर से सामने आया है। 
दरअसल, धवारी निवासी अमित गुप्ता धवारी निवासी अमित गुप्ता अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिहारी चौक पहुंचे। तभी अचानक बाइक के हैंडल से सांप के फुफकारने की आवाज आई। उन्होंने जब सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए। बिना समय गंवाए अमित ने चलती बाइक से छलांग लगा दी और सड़क किनारे आ गए। बाइक के सड़क पर गिरते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 
आसपास मौजूद लोगों को सांप का रेस्क्यू करने के लिए 10 मिनट तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहले तो लोगों ने दूरी बनाए रखी, फिर हिम्मत जुटाकर बाइक के पास पहुंचे। हालांकि, रेस्क्यू के बाद सांप को पास की झाड़ियों में छोड़ दिया गया। इस दौरान बिहारी चौक पर जाम लग गया और लोग वीडियो बनाने लगे रहे।
Published on:
29 Oct 2025 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग


