10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया ने एमपी के प्रसिद्ध मंदिर में तोड़ा नियम

MP News: प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गर्भगृह में प्रवेश कर की शस्त्र पूजा।

2 min read
Google source verification
maihar

raja bhaiya weapon worship violation maihar sharda devi temple

MP News: मध्यप्रदेश के मैहर में स्थित मां शारदा मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र है। रोजाना यहां बड़ी संख्या में देशभर से भक्त मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। मैहर मां शारदा मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र लेकर जाना प्रतिबंधित है। जनसुरक्षा को लेकर यह नियम मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति ने बनाए हैं और इसकी आम सूचना प्रशासक की ओर से मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी अंकित की गई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक एवं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नियमों की अनदेखी करते हुए मंदिर के गर्भगृह में शस्त्र के साथ प्रवेश किया और शस्त्र पूजा भी कराई।

देखें वीडियो-

बाहुबली राजा भैया ने की नियमों की अनदेखी

जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया अपने समर्थकों के साथ मां शारदा देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। वो समर्थकों के साथ ही मंदिर के अंदर पहुंचे, इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर मां शारदा की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पुजारी नितिन महाराज को अपने साथ लाई हुई रायफल पकड़ाई। जिसे लेकर पुजारी ने उस पर चुनरी बांधी और फूलों की माला डालने के बाद पूजा करवाई। बताया जा रहा है कि पुजारी ने राजा भैया की शस्त्र पूजा करवाई, जबकि मंदिर में ऐसा करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। राजा भैया के समर्थकों ने जब मैहर माता मंदिर में बनाए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए तब ये मामला सामने आया है।

शस्त्र के साथ गर्भगृह में कैसे मिला प्रवेश ?

मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बाद भी न केवल राजा भैया ने गर्भगृह में प्रवेश किया बल्कि शस्त्र पूजा भी करवाई। इस दौरान न तो मंदिर के पुजारी ने उन्हें मना किया न ही वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें ऐसा करने से रोका। राजा भैया के मंदिर के गर्भगृह में शस्त्र पूजा कराने का वीडियो सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि इन सभी सवालों पर अभी जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। सोशल मीडिया में जो वीडियो जारी हुआ उसमें राजाभैया गर्भगृह में बैठकर पूजा करते और शस्त्र पूजा कराते दिख रहे हैं। इसके बाद मंदिर के पुजारी उनके साथ मंदिर के बाहर उन्हें छोड़ने सीढ़ियों तक आते नजर आते दिख रहे हैं। मंदिर प्रशासक एवं एसडीएम मैहर दिव्या पटेल का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया है। हम इसका परीक्षण करवा रहे हैं।