8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी को संसद में रूला चुका हूँ…अधिकारियों को सपा जिलाध्यक्ष ने दी धमकी, बोले..भाजपा दिमाग हटा लो

संतकबीर नगर के सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम आज डीएम कार्यालय में SIR मामले में अधिकारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी निशाने पर ले किया

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, sant Kabir Nagar

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, अधिकारियों को धमकी देते सपा जिलाध्यक्ष

संतकबीरनगर से बड़ी खबर है यहां शनिवार को डीएम कार्यालय में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। उन्होंने SIR मामले में अधिकारियों को धमकी दी है।

उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें संसद में 'रुलवाने का भी काम किया था। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

डीएम कार्यालय पहुंचे थे अब्दुल कलाम

जानकारी के मुताबिक अब्दुल कलाम एसआईआर (SIR) फॉर्म-7 से संबंधित एक मामले को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और शासन दोनों को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दिए इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में बोल रहे हैं…सबकी सरकार देख चुका हूँ

वायरल वीडियो में कलाम कहते सुने जा रहे हैं कि SDM से कह दो भाजपा का दिमाग हटा दें। हमने सबकी सरकार देखी है। उन्होंने आगे कहा कि हमने इसी संतकबीरनगर के अमरडोभा में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर रुलाया भी है। कलाम ने कहा कि हमने सबकी सरकार देखी है, चाहे राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह और मायावती की सरकारें हो।

अधिकारियों को धमकी, बोले…ऐसा काम करो कि रोना न पड़े

अब्दुल कलाम यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि उन्होंने बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दावा किया, जिसके बाद योगी संसद में 'रोए' थे।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऐसा काम न करें जिससे मुख्यमंत्री और प्रशासन दोनों को 'रोना' पड़े। कलाम के इस धमकी भरे अंदाज का वीडियो अधिकारियों में चर्चा का विषय बना है।