2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिस्पॉन्स टाइम में लापरवाही पर SP की बड़ी कारवाई, यूपी-112 के 9 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया

संतकबीरनगर में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर SP संदीप कुमार मीना ने कड़ी कारवाई की है। उन्होंने यूपी 112 के नौ पुलिसकर्मियों का वतन रोक दिया है, इस कारवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, santkabir nagar

फोटो सोर्स: पत्रिका, SP संतकबीरनगर

संतकबीरनगर जिले के SP संदीप कुमार मीना ने यूपी-112 पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पर तैनात नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। रिस्पांस टाइम में लापरवाही और खराब फीडबैक मिलने के बाद इन पुलिसकर्मियों का पंद्रह दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।

रिस्पॉन्स टाइम में लापरवाही पर डॉयल 112 के पुलिसकर्मियों का वेतन रुका

SP संदीप कुमार मीना ने अपने कार्यालय में यूपी-112 पीआरवी वाहनों पर तैनात सभी संबंधित कर्मचारियों को तलब किया था। इस दौरान उन्होंने उनके कार्य में लापरवाही और विशेष रूप से कॉल पर पहुंचने के रिस्पांस टाइम में देरी को लेकर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। जांच के दौरान, रिस्पांस टाइम में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के जवाब असंतोषजनक रहे।

इसके बाद, एसपी ने सभी पीआरवी कर्मियों को भविष्य में रिस्पांस टाइम में सुधार करने, अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाने और आमजन को त्वरित व प्रभावी सहायता प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश दिए। फीडबैक सुधारने के लिए भी सख्त हिदायत दी गई है।

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कारवाई

जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है उनमें संतोष शुक्ला, पुष्पा शर्मा, किरण यादव और अयोध्या प्रसाद शामिल हैं। जिनका फीडबैक खराब पाया गया। वहीं, आरक्षी किशन कुमार, आरक्षी पवन कुमार यादव, आरक्षी अंजेश चौहान, धर्मेन्द्र कुमार और विजय मिश्रा का रिस्पांस टाइम ठीक न होने के कारण पंद्रह दिन का वेतन रोकने और 'दलेल' करने का आदेश दिया गया है।

Story Loader