29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर, May 29, 2026

हरियाणा: 10 रुपये के विवाद में ईंटों से कुचलकर हत्या, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला चमन पिछले करीब 10 वर्षों से हरियाणा में रह रहा था और सब्जी बेचने का काम करता रहा था। दो युवक सब्जी लेने आए। 210 रुपए की सब्जी हुई और 200 रुपए देने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया।

Crime News

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चमनपुरा निवासी संजय सैनी की हरियाणा के करनाल में बेहरमी से हत्या कर दी गई। चमन सब्जी बेचता था। महज दस रुपए के विवाद में इसे कुचल दिया गया। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की बेटियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ने मृतक की बेटियों को आस-पास किया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चमन की हैं चार बेटियां

सहारनपुर के कस्बा गंगोह के गांव चमनपुरा के रहने वाले संजय सैनी पिछले करीब दस वर्षों से परिवार सहित हरियाणा के करनाल में रहकर सब्जी बेचने और ढाबा चलाने का काम कर रहे थे। चमन के चाचा सतपाल सैनी ने बताया कि करनाल के बुड्ढाखेड़ा चौक थाना सेक्टर 32 में संजय सैनी की सब्जी की दुकान और ढाबा है। 26 मई की रात करीब 9 बजे दो युवक उनकी दुकान पर सब्जी खरीदने पहुंचे। सब्जी का बिल 210 रुपये हुआ लेकिन आरोपियों ने केवल 200 रुपये ही दिए। जब संजय ने बाकी 10 रुपये मांगे तो विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने दुकान पर मौजूद संजय की बेटियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार जब संजय सैनी ने बेटियों के साथ बदसलूकी का विरोध किया तो आरोपियों ने संजय को सड़क तक घसीटा और ईंटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में संजय सैनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की चमन लाल की पत्नी अन्नू अपनी बेटियों शिवानी, सलोनी, अनुराधा और अंजली के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिली और पूरी घटना बताते हुए कार्रवाई की मांग की साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की भी मांग की मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाने का आश्वासन दिया है।

दस रुपए ने उजाड़ दिया परिवार

घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक जगमोहन आनंद पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। इस घटना के बाद लोग हैरान हैं। लोग अब यही चर्चा कर रहे हैं कि किस तरह से महज दस रुपये के विवाद ने भरे परिवार को उजाड़ दिया। चमन की चार बेटियां हैं उनकी शादियां होनी हैं। पत्नी का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है विवाद महज दस रुपये को लेकर था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें