29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर, May 24, 2026

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के कंधे पर सिर रख फूट-फूट कर रोईं आदित्य की दादी, देखें पूरा वीडियो

Iqra Hasan Latest News: 'बच्ची, मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे बच्चे को खत्म कर दिया', समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन से लिपटकर आदित्य की दादी रो पड़ीं। देखें पूरा वीडयो।

aditya murder case update grandmother weeping as hugged mp iqra hasan saharanpur

सांसद इकरा हसन से लिपटकर रो पड़ीं आदित्य की दादी, फोटो सोर्स- X (@MR_COOL77777)

Iqra Hasan Latest News:उत्तर प्रदेशके सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के इस्सोपुर गांव में हुए आदित्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में अब भी मातम पसरा हुआ है और परिवार इंसाफ की आस लगाए बैठा है। इसी बीच पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन के सामने ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।

“बच्ची… मुझे इंसाफ चाहिए”, दादी का दर्द सुन भावुक हुईं सांसद

जब सांसद इकरा हसन मृतक आदित्य के घर पहुंचीं तो परिवार का दर्द फूट पड़ा। आदित्य की बुजुर्ग दादी सांसद से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगीं। उन्होंने भावुक होकर कहा, “बच्ची… मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे बच्चे को खत्म कर दिया…” दादी की यह पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

वायरल वीडियो में सांसद इकरा हसन भी बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने आदित्य की मां और दादी को गले लगाकर ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि वह परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

सांसद ने दी आर्थिक मदद, कार्रवाई का दिलाया भरोसा

इकरा हसन ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आदित्य की हत्या बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए वह लगातार प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहेंगी।

सांसद ने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष और गहन जांच करने को कहा, ताकि घटना की पूरी सच्चाई जल्द सामने आ सके। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

खेत में मिला था खून से लथपथ शव

जानकारी के मुताबिक, 21 साल के आदित्य खटाना इस्सोपुर गांव स्थित काबज सिंह आईटीआई कॉलेज में पिछले करीब 3 वर्षों से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। 10 मई की सुबह उसका शव कॉलेज से लगभग 100 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ हालत में मिला था। शव पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे। आंख के पास भी गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। घटना सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

शव रखकर लगाया था जाम, एनकाउंटर की उठी मांग

हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी गुस्सा फैल गया था। जब पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशु पुत्र देवेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

गांव में पसरा मातम, इंसाफ की मांग तेज

इस्सोपुर गांव में अब भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आदित्य बेहद शांत स्वभाव का और मेहनती युवक था। वह अपने परिवार का सहारा बन रहा था, लेकिन उसकी हत्या ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। कई लोग इसे इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल बता रहे हैं, तो कई इसे न्याय की सबसे बड़ी पुकार कह रहे हैं।

ग्रामीण लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें