10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर धमकी देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

गोपालगंज थाना क्षेत्र की गुलाब कॉलोनी में घर में घुसकर धमकाने वाले फरार आरोपी के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 17 जनवरी की रात करीब 10 बजे का है। आरोपी लोकेश अहिरवार उर्फ मुन्नालाल 28 वर्ष गुलाब कॉलोनी में कृष्ण कुमार दुबे 58 वर्ष घर के सामने विवाद किया। इसके बाद घर […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 10, 2026

गोपालगंज थाना क्षेत्र की गुलाब कॉलोनी में घर में घुसकर धमकाने वाले फरार आरोपी के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 17 जनवरी की रात करीब 10 बजे का है। आरोपी लोकेश अहिरवार उर्फ मुन्नालाल 28 वर्ष गुलाब कॉलोनी में कृष्ण कुमार दुबे 58 वर्ष घर के सामने विवाद किया। इसके बाद घर में घुसकर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद कृष्ण कुमार तत्काल गोपालगंज थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था। जिसके बाद पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश जारी रखी और सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के ठिकाने की सूचना मिली तो दबिश देकर फरार आरोपी को हिरासत में लिया, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। अभी आगे की कार्रवाई जारी है।