17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर साईं निलयम में गूंजा डम-डम डमरू बजे देर रात तक हुए भजन, महामंगल आरती से हुआ समापन

सत्य साईं सेवा समिति ने महाशिवरात्रि पर सिविल लाइन स्थित साईं निलयम में रविवार को विशेष भजन का आयोजन किया। इस दौरान डम-डम डमरू बजे, भोलेनाथ शिव शंभू बजे जैसे भजन देर रात तक गूंजते रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि समिति की युवा विंग पुरुष व मातृ शक्ति ने लय, […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 17, 2026

सत्य साईं सेवा समिति ने महाशिवरात्रि पर सिविल लाइन स्थित साईं निलयम में रविवार को विशेष भजन का आयोजन किया। इस दौरान डम-डम डमरू बजे, भोलेनाथ शिव शंभू बजे जैसे भजन देर रात तक गूंजते रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि समिति की युवा विंग पुरुष व मातृ शक्ति ने लय, ताल, उच्चारण, भाव से भजन गाकर पूरा माहौल शिवमय कर दिया। आगे भी इससे बढ़कर प्रयास की आवश्यकता है। आध्यात्मिक प्रभारी डॉ. प्रेम चतुर्वेदी ने महामंगल आरती की। इस दौरान देवेंद्र मुखारया, रेखा मुखारया, प्रीति चतुर्वेदी, कीर्ति दुबे, प्रिया विश्वकर्मा, प्रियंका शर्मा, संदीप शिंदे आदि मौजूद रहे।