4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून की ‘होली’ से गांव में तनाव, बुजुर्ग की हत्या

mp news: 55 वर्षीय युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल, पुलिस बल तैनात।

2 min read
Google source verification
sagar murder

village murder over minor dispute police deployed

mp news: मध्यप्रदेश के सागर जिले के खजेरा इज्जत गांव में रंगों के त्यौहार होली के बीच एक बुजुर्ग की मामूली बात पर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। खेत में मवेशी घुसने जैसी मामूली बात पर आरोपी इस कदर गुस्साए कि बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया जिसे देखते हुए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और स्थिति को काबू में रखने के प्रयास कर रही है।

मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या

ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम खेजरा इज्जत में भगवानदास पिता कुंवरराज यादव (55) बुधवार दोपहर गांव के पास खेत में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान मवेशी एक खेत में घुस गए, जिससे नाराज होकर जयराम यादव, करतार यादव, नीरज यादव सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद करने लगे। बताया जा रहा है कि जब भगवानदास ने विवाद शांत कराने की कोशिश की, तो आरोपियों ने आक्रोश में आकर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि भगवानदास गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में तनाव का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बुजुर्ग की मामूली विवाद पर हत्या की वारदात से गांव में तनाव का माहौल निर्मित हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल गांव में तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।