4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की कार्यकारिणी घोषित होते ही कार्यालय मंत्री ने लिखा- आज फिर चापलूसों की जीत हुई, नोटिस जारी

MP News: भाजपा ने जिला की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की थी। जिसमें देवेंद्र कटारे को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस पद से वह असंतुष्ट नजर आए।

2 min read
Google source verification
SAGAR

bjp district office minister devendra katare show cause notice

MP News: मध्यप्रदेश के सागर में भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी जताने वाले जिला कार्यालय मंत्री को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर एक हफ्ते में स्पष्ट जवाब मांगा गया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर आपके द्वारा निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया जाता है तो जिला कार्यालय मंत्री पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री देेवेन्द्र कटारे के द्वारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लिखा- चापलूसों की जीत हुई

भाजपा ने 1 मार्च को सागर जिले की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें देवेंद्र कटारे को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया था। लेकिन देवेन्द्र कटारे जिला कार्यालय मंत्री बनाए जाने से असंतुष्ट नजर और उन्होंने सोशल मीडिया पर पेज पर नाराजगी जाहिर की थी। देवेन्द्र कटारे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था- मैं पार्टी के निर्णय से पूर्णत: निराश और असंतुष्ट हूं। मुझे किसी प्रकार की शुभकामनाएं न दें। दूसरी पोस्ट में लिखा- आज फिर चमचों चापलूसों की जीत हो गई। संगठन की तीसरी आंख फूट गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे के इन सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे से एक हफ्ते में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि पिछले दिनों कार्यकारिणी घोषित होने के बाद आपके द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले निर्देशानुसार आपको एक सप्ताह के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश मिले हैं। आप पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह में अपना पक्ष रखें। वरना आप पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।