sarafa.jpg
शुभ मुहूर्त में बाजार हुआ गुलजार, धनतेरस पर करीब 4 क्विंटल चांदी के बिकेंगे सिक्के
सागर. दीपावली त्योहार के पहले बुधवार को पुष्य नक्षत्र पर बाजार में मिनी धनतेरस बन गई। मिनी धनतेरस पर बाजार में धन वर्षा हुई। करोड़ो रुपए के कारोबार से बाजार गुलजार हो गया। सोने-चांदी के बढ़ते दामों का असर सराफा बाजार में नहीं हुआ। शुभ मुहूर्त में महिलाएं गहने खरीदने के लिए पहुंची। इसके साथ ही चांदी और सोने के सिक्कों की मांग रही। पुष्य नक्षत्र पर दो दिन में सराफा बाजार में 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ, हालांकि मंगलवार को सोने-चांदी के दामों में करीब 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार को चांदी 1 लाख 90 हजार रुपए किलो पर पहुंच गई, जो मंगलवार को 1 लाख 82 हजार रुपए किलो थी। वहीं 24 कैरेट सोने दस ग्राम सोने के दाम 1 लाख 32 हजार पर पहुंच गए।शादी-विवाह व दैनिक उपयोग के आभूषणों की बिक्रीसराफा बाजार में पुष्य नक्षत्र पर जमकर धन बरसा।
बाजार में शाम को बड़ी संख्या
महिलाएं महामुहूर्त में आभूषण की खरीदी करने पहुंची। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी ने बताया कि महा मुहूर्त पर बाजार में अच्छा कारोबार हुआ। व्यापारी अभिषेक जैन ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर आभूषणों की बिक्री अच्छी रही। ग्राहकों ने शादी-ब्याह के अलावा दैनिक उपयोग में आने वाले आभूषणों की खरीदी की। सोने-चांदी के दामों में रोज उछाल देखने मिल रहा है। कई ग्राहकों बचत के लिए भी सोना खरीदा।लेटेस्ट और लाइटवेज ज्वेलरी का कलेक्शनव्यापारी शिल्पा तिवारी ने बताया कि त्योहार के बाद आगामी सीजन शादियों का आ रहा है। शादी सीजन में दाम अधिक बढ़े हुए देखने को मिल सकते हैं। कई ग्राहकों ने आगामी सीजन के लिए खरीरदारी की है। ग्राहकों के लिए त्योहार पर कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। सोने-चांदी के सिक्कों पर मेकिंग चार्ज पर छूट दी गई। बाजार में करोड़ो रुपए का कारोबार हुआ।
4 क्विंटल चांदी के बिकेंगे सिक्के
सराफा बाजार में ज्यादा रौनक धनतेरस पर देखने को मिलेगी। बाजार में 4 क्विंटल से ज्यादा चांदी के सिक्के की बिक्री का अनुमान हैं। व्यापारी संतोष सोनी मारूति ने धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ मनाया गया। लोग सिक्के व भगवान की मू्र्ति जरूर खरीदते हैं। सराफा बाजार में सिक्के और मूर्ति की डिमांड ज्यादा रहेगा। दामों में बढ़ोतरी की वजह से मिडिल क्लास के लोग हल्के आभूषण खरीद रहे हैं, अपर क्लास के लोग सोने में निवेश को बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
Published on:
16 Oct 2025 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग