14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिरों में शिवरात्रि की धूम, मैहर पूजन के भोलेनाथ को चढ़ाया तेल, आज मंडप में होगी हल्दी की रस्म

शहर के मंदिरों में महाशिवरात्रि की धूमधाम से मनाई जाएगी। शुक्रवार को मंदिरों में मंडप छाए और भोले बाबा को तेल चढ़ाया गया। रविवार को चंपा बाग सहित 10 से अधिक स्थानों से महादेव दूल्हा बनकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिरों में बारात लगने के बाद रात भर विवाह की रस्में होंगी। दिन भर अभिषेक, […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 14, 2026

शहर के मंदिरों में महाशिवरात्रि की धूमधाम से मनाई जाएगी। शुक्रवार को मंदिरों में मंडप छाए और भोले बाबा को तेल चढ़ाया गया। रविवार को चंपा बाग सहित 10 से अधिक स्थानों से महादेव दूल्हा बनकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिरों में बारात लगने के बाद रात भर विवाह की रस्में होंगी। दिन भर अभिषेक, पूजन और प्रसादी वितरण होगा। तिली रोड स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भोलेनाथ के विवाह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सायंकाल पशुपतिनाथ जी को सुगंधित तेलों का लेपन लगाया गया। पंडित शिवप्रसाद तिवारी ने बताया शनिवार को सुबह 10 बजे मंडप डलेगा,12 बजे हल्दी की रस्म के तहत अष्टगंध मलयागिर चंदन और हल्दी का लेप लगाया जाएगा। दोपहर 1 बजे टीका फलदान होगा। रविवार को बारात निकाली जाएगी।

मैहर पूजन कर तेल चढ़ाया

जय महाकाल हिन्दू संगठन के तत्वाधान में चंपा बाग हनुमान मंदिर से शाम 4 बजे भगवान शिव की भव्य शाही बारात निकाली जाएगी। शुक्रवार को यहां मैहर पूजन कर तेल चढ़ाया गया। बारात में मुख्य आकर्षण का केंद्र कटरा में होने वाली भव्य आतिशबाजी रहेगी। भगवान शिव पालकी में सवार होकर शिव भक्तों के कंधों पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। बारात में करेली, इंदौर, भोपाल की ढोल व धमाल पार्टी, 111 शिव भक्तों का डमरू दल शामिल होगा।

ऐतिहासिक रूप से मनेगा देव मारकंडेश्वर मंदिर का शताब्दी वर्ष

पुरानी गल्ला मंडी में स्थित देव मारकंडेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस वर्ष देव मारकंडेश्वर मंदिर की बारात का शताब्दी वर्ष है। बारात में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन व लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन शामिल होगी। देव मारकंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने बताया कि हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव को कल्याण का देवता माना गया है। शिव की पूजा अत्यंत ही सरल और जल्दी ही सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाली है। भगवान शिव सिर्फ जल और बेल पत्ती चढ़ाने मात्र से प्रसन्न होकर साधक पर अपनी कृपा बरसाने लगते हैं, इसीलिए उनके भक्त उन्हें भोले बाबा कहकर बुलाते हैं। शनिवार को महाशिवरात्रि के 1 दिन पूर्व मंदिर प्रांगण में मंडपम, भजन संगीत, कच्ची पंगत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही हल्दी मेहंदी मंडप की भी रस्म पूर्ण होंगी। रविवार को महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 1 बजे से भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर सायरन लालबत्ती और एक 10 की गार्ड,एवं निकासी में रेड कार्पेट पर भगवान भोलेनाथ शहर का भ्रमण करेंगे।