4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीवा, Jun 04, 2026

NEET Paper Leak- मऊगंज की आकांक्षा की मौत पर भड़कीं ममता बनर्जी, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

NEET Paper Leak: ममता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए आकांक्षा की मौत को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

NEET Paper Leak Mamata Banerjee furious over BJP Akanksha Chaturvedi death

Mamata Banerjee furious over BJP on NEET Paper Leak (फोटो- Patrika.com)

NEET Paper Leak: मध्य प्रदेश के मऊगंज की निवासी आकांक्षा चतुर्वेदी (Akanksha Chaturvedi) की आत्महत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ममता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए आकांक्षा की मौत को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि, इससे पहले लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने मृतिका के परिजनों से मुलाकात भी की थी। बता दें कि, नीट एस्पिरेंट आकांक्षा चतुर्वेदी ने 20 मई को नागपुर में NEET पेपर लीक से आहात होकर आत्महत्या की थी।

ममता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने पोस्ट कर लिखा कि 'देश ने एक अनमोल युवा जान खो दी है—एक NEET अभ्यर्थी, जिसके भीतर सपनों का एक पूरा संसार बसा था। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। एक सपना बुझ गया है, लेकिन पीछे रह गया दर्द जीवन भर गूंजता रहेगा…यह कोई अकेली त्रासदी नहीं है।'

ममता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- यह उस 'भयंकर अनिश्चितता' की एक कड़वी याद दिलाती है, जिसने बीजेपी के शासन में भारत की शिक्षा व्यवस्था की पहचान बना ली है। पेपर लीक से लेकर बार-बार होने वाली अनियमितताओं और प्रशासनिक विफलताओं तक केंद्र सरकार ने योग्यता को एक जुआ और उम्मीद को निराशा में बदल दिया है। यह 'अमानवीय शासन' लगातार और बेशर्मी से अपने युवाओं के साथ विश्वासघात कर रहा है।'

राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया, NSUI अध्यक्ष ने परिजनों से की मुलाकात

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि- मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है। और धर्मेंद्र प्रधान जी? आज भी कुर्सी पर हैं।फिर वही कमेटी। वही ट्रांसफर। वही जांच। न सुधार, न न्याय। राहुल ने आगे लिखा कि 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है।' इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आकांक्षा के परिजनों से भी मुलाकात की थी। जाखड़ ने परिजनों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें