29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीवा, May 18, 2026

रीवा में दोस्त के घर पुलिसकर्मी को लगी गोली, मौत

Rewa News : मैहर के रामनगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश कुमार पटेल अपने घर रीवा आया था। यहां देर रात वो अपने एक दोस्त के घर गया था, जहां संदिग्ध परिस्थियों में कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई। अब ये हत्या है या हादसा? पुलिस जांच में जुट गई है।

Rewa News

दोस्त के घर पर गोली लगने से पुलिसकर्मी की मौत (Photo Source- Input)

Rewa News :मध्य प्रदेश के रीवा शहर के अंतर्गत आने वाले समान थाना इलाके में एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक आरक्षक मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ था। घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक राकेश कुमार पटेल बीती शाम छुट्टी लेकर अपने घर रीवा आया हुआ था। देर रात वो अपने एक पुराने दोस्त के घर शहर के समान थाना इलाके में स्थित गड़रिया मोहल्ले में गया था। इसी दौरान गोली लगने की घटना हुई, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजन का आरोप

इधर, मृतक पुलिसकर्मी के परिजन का आरोप है कि, गोली दोस्त के घर पर चली है और घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। बताया जा रहा है कि, जिस व्यक्ति के घर ये घटनाक्रम हुआ, उससे मृतक की करीब 10 साल पुरानी दोस्ती और पारिवारिक संबंध थे। घटना के बाद संदेही की तलाश की जा रही है।

कनपटी पर कैसे जा लगी गोली?

फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, गोली कैसे चली और किन परिस्थितियों में राकेश पटेल की कनपटी पर जा लगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच का इंतजार कर रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी लगते ही क्रमश: समान थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल, अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, एएसपी आरती सिंह और एसपी गुरुकरण सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई।

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मामले में किसी को आरोपी नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

देर रात मिली घटना की सूचना

मामले को लेकर रीवा एसपी गुरुकरण सिंह का कहना है कि, रविवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि, थाना रामनगर जिला मैहर में पदस्थ आरक्षक राकेश पटेल को सिर में गोली लगी है। वहीं, अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक घटना की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकेगी। मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल, अभी कुछ कहना संभव नहीं, जांच के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें