
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जो कि शादी का पहला निमंत्रण कार्ड लेकर चिरहुला नाथ मंदिर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रीवा-रायपुर मार्ग के कोष्टा का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान शीतल विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा और भागवत विश्वकर्मा के रूप में की गई है। 25 फरवरी को भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम की शादी होने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ऑडी कार को जब्त कर लिया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
Updated on:
07 Feb 2026 07:25 pm
Published on:
07 Feb 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
