11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 5 तरह के लोगों से आज से ही बना लें दूरी, वर्ना हो सकते हैं बर्बाद! : विदुर नीति

Vidur Niti in Hindi on Friendship: विदुर नीति में 5 तरह के लोगों से खास दूरी बनाने का कहा गया है। इस नीति को अपनाकर आप अपने जीवन को बेहतर बनाकर सफलता पा सकते हैं। इस लेख में समझिए, किन 5 तरह के लोगों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Adarsh Thakur

Jan 21, 2026

Vidur niti in Hindi Articles

Vidur niti on kin logo se dur rehna chahiye: इन लोगों से कभी न रखें रिश्ताः विदुर नीति (छविः एआई)

Kin logo se dur rahna chahiye, Vidur Niti: आजकल की व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम सही व्यक्ति का चुनाव नहीं कर पाते। जो भी हमें मिलता है और बाहर से अच्छा लगता है; उसे ही हम अपना मान लेते हैं और नजदीकियां बढ़ा लेते हैं। ऐसे में विदुर नीति की ये बातें आपको सही इंसान की परख करना और गलत से दूर रहना सीखाएगी।

बिना सोचे-समझे काम करने वाले । Who Act Without Thinking

महात्मा विदुर बताते हैं, सबसे पहले उन लोगों को पहचानें जो सोचे-समझे बिना काम करते हैं। ऐसे लोग न केवल अपना नुकसान करते हैं, बल्कि अपनी गलत आदतों से आपको भी मुसीबत में डाल सकते हैं। इसके अलावा, उन लोगों से भी सावधान रहें जो यह जानते हुए भी गलत काम करते हैं, कि उसका परिणाम बुरा होगा। महात्मा विदुर के अनुसार, ऐसे जानबूझकर गलती करने वाले लोग समाज और व्यक्ति दोनों के लिए घातक होते हैं।

चापलूस | Sycophants

विदुर नीति के अनुसार, चापलूस लोग किसी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं। चापलूस व्यक्ति हमेशा अपने स्वार्थ को ऊपर रखता है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके मीठे शब्दों से आपका कितना बड़ा नुकसान हो रहा है।

अल्पज्ञानी | Ignorant

महात्मा विदुर उन लोगों से भी दूर रहने की सलाह देते हैं, जो बिना किसी तथ्यात्मक और ठोस ज्ञान के खुद को महाज्ञानी समझते हैं। ऐसे अभिमानी और मूर्ख व्यक्ति गलत रास्ते पर ले जाकर आपके करियर और जीवन को तबाह कर सकते हैं।

जल्दबाजी में रहने वाले | Those in a Hurry

विदुर लिखते हैं, कभी भी ऐसे व्यक्ति से सलाह न लें, जो हमेशा बहुत जल्दबाजी में रहता हो। जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

लालची | Greedy

विदुर समझाते हैं, उन लोगों से भी दूरी बनाएं जो बिना मेहनत किए बहुत धन पाने का लालच रखते हैं। ऐसे लोग आपको शॉर्टकट के चक्कर में फंसाकर अपराध या पतन की ओर धकेल सकते हैं। विदुर नीति कहती है, जिस व्यक्ति को संबंधित विषय का कोई व्यावहारिक ज्ञान न हो, उससे ली गई सलाह जहर के समान होती है।

यदि आप इन नीतियों को जीवन में उतारते हैं, तो न केवल आप संकटों से बचेंगे, बल्कि सफलता की राह पर बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ पाएंगे।

{अस्वीकृति (Disclaimer): यह लेख विदुर नीति से जुड़ मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता का दावा नहीं करते हैं। कोई भी निर्णय स्वविवेक से लें। ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें।}

Frequently Asked Questions

बड़ी खबरें

View All

धर्म और अध्यात्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग