
BJP Congress (फोटो-पत्रिका)
congress news: 2014 से केंद्र में सत्ता से दूर कांग्रेस अहम रणनीति बना रही हैं, इसका खुलासा लोकसभा में विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी की करीबी नेत्री ने रतलाम में खोल दिया हैं।
सुनियोजित तरीके से जनता से जुड़ रहे हैं
अगले चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी पर बिना किसी अनैतिक तरीके से। कांग्रेस सत्ता में आने के गैर वाजिब तरीके से कोसों दूर रहती हैं। हम बहुत ही सुनियोजित तरीके से गांव-गांव जा कर जनता से जुड़ रहे हैं। धार्मिक उन्माद, उद्योगपतियों से गलत साठ-गाठ, विदेशी दबाव में झुक जाना, देश हित से समझौता कर लेना ये सभी अनैतिक कार्य कर सत्ता में आने के बजाय विपक्ष में रह कर देश हित को प्राथमिकता में रखना हमारे नेताओं का लक्ष्य हैं।
यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने सैलाना में कही। सैलाना पहुंची नटराजन गुरुवार सुबह मीडिया से चर्चा कर रही थी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत भी मौजूद थे। नटराजन ने कहा कि पूरे देश के 550 जिलों में रतलाम के जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत जैसे ऊर्जावान नेताओं को कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष बनाया हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर पर बहुत ही बेहतर तरीके से काम कर रहा हैं। आदिवासी अंचल में गांव गांव तक कांग्रेस का कार्यकर्ता बीजेपी की दोगली नीतियों का जवाब देने के लिए मौजूद हैं। कांग्रेस गेहलोत के नेतृत्व में सार्थक दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।
कांग्रेस बिना किसी दबाव के सरकार चलाना जानती
उन्होंने कहा कि अडानी, अंबानी के हाथों खेलने वाली, अमेरिका के आगे झुक जाने वाली देशवासियों को जात-पात में बांटने वाली सरकारों से क्या उम्मीद की जा सकती हैं। कांग्रेस बिना किसी दबाव के सरकार चलाना जानती हैं। कांग्रेस के हमारे नेता राहुल गांधी के सवालों के जवाब सरकार के मंत्रियों, नेताओं को नहीं मिल रहे हैं। हाल ही में संसद में उनके भाषणों को देशवासियों ने सराहा हैं। नटराजन ने कहा कि ये सरकारें अच्छी तरह से समझ ले। किसान विरोधी एक बिल को अन्तत: हरियाणा और पंजाब के किसानों के दबाव के कारण केंद्र सरकार को वापस लेना ही पड़ा। इसे जनता की ताकत बोलते हैं।
सेना पर टिप्पणी ठीक नहीं
उन्होंने मंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि हमारे देश की वीर सेना हरेक के लिए गर्व की बात हैं। सेना या सेना के किसी भी व्यक्ति पर अनर्गल टिप्पणी कतई जायज नहीं। कांग्रेस हर सैनिक का सम्मान करती हैं।
ये थे उपस्थित
इस दौरान दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, दिलीप कुमावत, हेमन्त कुमावत, दिनेश सोनी आदि उपस्थित थे। कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम करिया पुन्याखेड़ी और मावता पहुंचे। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मनरेगा के संबंध में तथा अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर कांग्रेस की रीती नीति से अवगत कराया।
Updated on:
13 Feb 2026 12:21 pm
Published on:
12 Feb 2026 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
