30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद, Apr 13, 2026

15 से गूंजेगी शहनाई: तीन माह में 30 से अधिक शुभ मुहूर्त, बाजारों में लौटी रौनक

राजसमंद. क्षेत्र में एक बार फिर विवाह सीजन की चहल-पहल शुरू होने जा रही है। 15 अप्रैल से शादियों का सिलसिला प्रारंभ होगा, जो लगातार तीन महीने तक जारी रहेगा। इस अवधि में कुल 37 शुभ मुहूर्त निर्धारित बताए जा रहे हैं, जिससे विवाह समारोहों की धूम अपने चरम पर रहेगी। सीजन की आहट के […]

Marriage News

Marriage News

राजसमंद. क्षेत्र में एक बार फिर विवाह सीजन की चहल-पहल शुरू होने जा रही है। 15 अप्रैल से शादियों का सिलसिला प्रारंभ होगा, जो लगातार तीन महीने तक जारी रहेगा। इस अवधि में कुल 37 शुभ मुहूर्त निर्धारित बताए जा रहे हैं, जिससे विवाह समारोहों की धूम अपने चरम पर रहेगी। सीजन की आहट के साथ ही बाजारों में भी रौनक लौट आई है और कपड़े, ज्वैलरी, बर्तन, टेंट, केटरिंग व सजावट से जुड़े व्यवसायों में तेजी देखी जा रही है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

महंगाई से बढ़ा शादी का बजट

विवाह सीजन के बीच महंगाई ने लोगों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। खासकर रसोई और केटरिंग पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा है। एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों और खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, जिससे भोजन व्यवस्था महंगी हो गई है। इसके अलावा तेल, दाल, सब्जियां, मसाले और ड्राई फ्रूट्स के दामों में तेजी से प्रति प्लेट खर्च बढ़ गया है।

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भी शादी के बजट को प्रभावित किया है। जहां पहले लोग भारी मात्रा में आभूषण खरीदते थे, वहीं अब बजट को ध्यान में रखते हुए सीमित खरीदारी कर रहे हैं और वैकल्पिक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। हालांकि फरवरी की तुलना में सोना-चांदी के दामों में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई है।

अक्षय तृतीया पर रहेगा अबूझ सावा

इस सीजन में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व रहेगा, जिसे बिना मुहूर्त के भी विवाह के लिए शुभ माना जाता है। महाजन के पंडित बनवारी लाल बोहरा के अनुसार अप्रैल माह में 15, 20, 21, 25, 29; मई में 1, 3, 8, 12, 14; जून में 19, 29; तथा जुलाई में 1, 3, 6, 8, 11 और 12 तारीख को प्रमुख विवाह मुहूर्त हैं। इसके अलावा राशि के अनुसार भी अन्य मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें