3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 हजार इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा झटका! व्यापमं और UPSC की परीक्षा एक ही दिन, अब क्या होगा?

Vyapam Exam Date: व्यापमं की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 8 फरवरी को यूपीएससी की परीक्षा होगी, वहीं दूसरी व्यापमं ने भी इसी तारीख में जूनियर इंजीनियर की निर्धारित की है…

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news

व्यापमं और यूपीएससी की परीक्षा 8 फरवरी को ( Photo - Patrika + AI)

Vyapam Exam Date: 8 फरवरी को एक ही दिन दो परीक्षा होने से परीक्षार्थी परेशान हैं। छत्तीसगढ़ में व्यापमं द्वारा 8 फरवरी को नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा निर्धारित की गई है। वही इसी दिन ( UPSC Exam date) यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 प्रीलिंम्स की परीक्षा निर्धारित है। ऐसे में एक अभ्यर्थी एक दिन में दो परीक्षा नहीं दे पाएगा और किसी एक से वंचित होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों द्वारा इस विषय में व्यापमं को आवेदन दिया गया है, लेकिन व्यापमं द्वारा अभी तक किसी तरह की कोई राहत नहीं दी गई है। व्यापमं की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग 20 हजार इंजीनियरिंग छात्रों की महत्वपूर्ण परीक्षा छूटने वाली है।

Vyapam Exam Date: परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

असल में व्यापमं ने 8 फरवरी को एनआरडीए के जूनियर इंजीनियर के पद की परीक्षा आयोजित की है। जबकि इसी दिन यूपीएससी ने साल भर पहले से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा का कैलेंडर जारी कर रखा है। ऐसे में एक ही तारीख पर दो परीक्षाएं आयोजित होने के कारण परीक्षार्थी किसी एक परीक्षा में ही शामिल हो पाएंगे। दोनों ही परीक्षा इंजीनियरिंग से संबंधित है जिसके कारण इंजीनियरिंग छात्रों को इसका नुकसान होगा। जबकि अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का अधिकार है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों से अभ्यर्थियों ने मांग की है कि व्यापमं अपनी परीक्षाएं की तारीख बदले।

बैंक भर्ती परीक्षा-25 के उत्तर व परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अपेक्स बैंक व सहकारिता केंद्रीय बैंक के भर्ती परीक्षा-25 के अंतिम उत्तर व परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) व 6 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अंतर्गत कनिष्ठ प्रबंधक, उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक के रिक्त पदों के लिए परीक्षा 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद माॅडल उत्तर जारी कर दावा-आपत्ति मंगवाए गए थे। उसके निराकरण के बाद परिणाम जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

Story Loader