
ट्रेन। फाइल फोटो- पत्रिका
Trian Cancelled: रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत हथबंद–भाटापारा सेक्शन में किमी 774/13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 के स्थान पर रिलीविंग गर्डरों का लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 14 और 15 फरवरी को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, वहीं दो ट्रेनों को बीच स्टेशन में ही समाप्त किया जाएगा।
ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
14 फरवरी को ट्रेन संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
14 फरवरी को ट्रेन संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
15 फरवरी को ट्रेन संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
15 फरवरी को ट्रेन संख्या 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू
इन ट्रेनों को बीच स्टेशन में किया जाएगा समाप्त
14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। अतः यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
रायपुर–दुर्ग सेक्शन की ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
भिलाई स्टेशन पर 11 केवी सीएसपीडीसीएल फीडर एवं आर-टाइप इलेक्ट्रॉन पोर्टल के डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण 14 फरवरी को रायपुर–दुर्ग सेक्शन की निम्न मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी।
ट्रेन संख्या 68701 रायपुर–दुर्ग मेमू
ट्रेन संख्या 68702 दुर्ग–रायपुर मेमू
ट्रेन संख्या 68703 रायपुर–दुर्ग मेमू
ट्रेन संख्या 68704 दुर्ग–रायपुर मेमू
Updated on:
10 Feb 2026 11:46 pm
Published on:
10 Feb 2026 11:45 pm
