1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 01, 2026

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री के दिखे कड़े तेवर का असर, अवैध खनन पर आधी रात को हुई कार्रवाई, 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त

Chhattisgarh News: धमतरी जिले में आधी रात को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन में लगी 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त की गईं।

Chhattisgarh News

धमतरी में 5 चैन माउंटेन मशीनें जब्त (Photo Patrika)

Chhattisgarh Mining: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाकर लगातार छापेमारी और कठोर कार्रवाई की जा रही है। सरकार की सूक्ष्म निगरानी, तकनीक आधारित मॉनिटरिंग और त्वरित कार्रवाई के कारण अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना संभव हो पा रहा है।

Chhattisgarh Mining: औचक निरीक्षण कर 05 मशीनें जब्त की

इसी क्रम में खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 31 मई 2025 की रात्रि में जिला धमतरी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम नारी स्थित महानदी में 05 चैन माउंटेन मशीनें रेत के उत्खनन में संलग्न पाई गईं। मौके पर रेत उत्खनन के संबंध में किसी प्रकार की वैध अनुमति अथवा आदेश प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खनिज के अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया।

खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत सभी मशीनों को जब्त कर सील किया गया तथा जवाब प्रस्तुत करने हेतु मशीनों के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया गया। जांच कार्रवाई के दौरान केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और सतत निगरानी तंत्र के कारण अब ऐसी गतिविधियों पर लगातार नियंत्रण स्थापित हो रहा है। राज्यभर में अभियानात्मक कार्रवाई जारी है और अवैध खनन में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

खाद घोटाले में सहायक आयुक्त और समिति प्रबंधक को किया निलंबित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को सोनहत के ग्राम कुशहा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वहीं चिरमिरी में कोरिया, सूरजपुर व एमसीबी के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान विधायक भईयालाल राजवाड़े ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जिल्दा (कोरिया) में 247 मीट्रिक टन खाद(68 लाख कीमत) गायब करने और पंजीकृत किसानों को खाद वितरण में परेशानी होने को लेकर शिकायत की। इसके बाद सहायक पंजीयक(सहायक आयुक्त) सहकारिता कोरिया आशुष प्रताप सिंह को निलंबित करने निर्देश दिए हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें