29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, May 27, 2026

Chhattisgarh Political: MLA रेणुका सिंह का वायरल ऑडियो बना सियासी तूफान, भूपेश बघेल बोले- दिल की बात जुबां पर आ गई

BJP MLA renuka singh: भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने ऑडियो को AI जनरेटेड बताया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा- जो दिल में था, वही जुबां पर आ गया।

Chhattisgarh Political

भूपेश बघेल का बड़ा बयान (photo source- Patrika)

chhattisgarh political: छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों दो वायरल ऑडियो क्लिप ने बड़ा सियासी भूचाल ला दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इन ऑडियो को भाजपा विधायक रेणुका सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस पूरे मामले पर बड़ा बयान देते हुए भाजपा की अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधा है।

chhattisgarh political: दो वायरल ऑडियो से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले ऑडियो में कथित तौर पर यह कहा गया कि अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भूपेश बघेल फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं दूसरे ऑडियो क्लिप में भाजपा जिला महामंत्री मनोज साहू के खिलाफ टिप्पणी सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मनोज साहू ने सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सामने विधायक रेणुका सिंह की शिकायत की थी। इन दोनों ऑडियो के सामने आने के बाद भाजपा के भीतर नाराजगी और गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई। सोशल media पर भी इसे लेकर जमकर बहस छिड़ गई।

रेणुका सिंह ने कहा- AI जनरेटेड है ऑडियो

पूरा विवाद बढ़ने के बाद विधायक रेणुका सिंह ने दोनों ऑडियो को पूरी तरह फर्जी और AI जनरेटेड बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल कर उनकी आवाज से छेड़छाड़ की गई है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। रेणुका सिंह और उनके समर्थकों ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

भूपेश बघेल का बड़ा तंज

इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब तक AI तकनीक का इस्तेमाल वीडियो में देखा जाता था, लेकिन अगर किसी की आवाज में कोई और बोल रहा है और उसे AI बताया जा रहा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में ऑडियो AI से बनाया गया है, तो तुरंत FIR दर्ज होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

“जो दिल में था, वही जुबां पर आ गया”

भूपेश बघेल ने रेणुका सिंह के साथ पुराने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक विधानसभा में साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेणुका सिंह लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं, लेकिन इन दिनों वे विधानसभा में कम नजर आती हैं और नाराज रहती हैं। भूपेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे तो लगता है कि जो उनके दिल में था, वही जुबां पर आ गया।

chhattisgarh political: भाजपा संगठन में भी हलचल

वायरल ऑडियो विवाद के बाद भाजपा संगठन में भी हलचल तेज हो गई है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर जिला महामंत्री मनोज साहू को 22 मई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला आने वाले दिनों में भाजपा की अंदरूनी राजनीति और संगठनात्मक समीकरणों पर असर डाल सकता है। वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को भाजपा के भीतर की खींचतान और असंतोष के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें