31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, May 31, 2026

NEET UG फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ी! छत्तीसगढ़ के हजारों छात्रों को राहत, अब 22 जून तक भर सकेंगे बैंक डिटेल

Chhattisgarh Students: NEET UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी गई है। NTA के इस फैसले से छत्तीसगढ़ सहित देशभर के हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

NEET Exam Fee Refund

NEET Exam Fee Refund(photo-patrika)

NEET Exam Fee Refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून कर दी है। इस फैसले से छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो अब तक अपनी बैंक जानकारी अपडेट नहीं कर पाए थे। पहले यह प्रक्रिया 22 मई से 27 मई तक निर्धारित थी। एनटीए के अनुसार बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन लंबित होने के कारण समय सीमा बढ़ाई गई है। अब अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर रिफंड प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

NEET Exam Fee Refund: छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर और अन्य जिलों के कई छात्र बैंक डिटेल अपडेट नहीं कर पाए थे। ऐसे छात्रों को अब अतिरिक्त समय मिल गया है। छात्र आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं।

बैंक डिटेल भरते समय रखें सावधानी

रिफंड प्रक्रिया के लिए छात्रों को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और बैंक का नाम दर्ज करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी पड़ सकती है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एक बार जानकारी जमा होने के बाद उसमें संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।

3 मई की परीक्षा रद्द होने के बाद लिया गया फैसला

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा में कथित नकल और अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद एनटीए ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस करने का निर्णय लिया। इसी प्रक्रिया के तहत छात्रों से ऑनलाइन बैंक डिटेल मांगी जा रही है।

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब NEET UG 2026 परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मेडिकल अभ्यर्थियों को एक ओर रिफंड प्रक्रिया पूरी करनी है, वहीं दूसरी ओर दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारी भी जारी रखनी है।

14 लाख से ज्यादा छात्र कर चुके हैं आवेदन

एनटीए के अनुसार देशभर में अब तक करीब 14 लाख छात्र बैंक खाते की जानकारी जमा कर चुके हैं। बाकी उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द जानकारी अपडेट कर लें, ताकि रिफंड प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें