5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 05, 2026

Job Fair: नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रायपुर में आज लगेगा रोजगार मेला, 11 से 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

Raipur Job Fair: निजी कंपनियां कई पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है।

Job Fair

रायपुर में आज रोजगार मेला,(Photo AI)

Job Fair: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न निजी कंपनियां कई पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में शामिल होकर सीधे इंटरव्यू दे सकते हैं और नौकरी पाने का अवसर हासिल कर सकते हैं।

Job Fair: 11 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन

दिव्यांगजनों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल करते हुए रायपुर रोजगार कार्यालय में बुधवार (5 जून) को रोजागर मेले लगने वाला है. इसमें स्काई ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी. चयनित उम्मीदवारों को 11 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

दिव्यांगजनो के लिए बड़ा मौका

रोजगार मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) और विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

रायपुर और सिलतरा में रहेगी ड्यूटी

चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र रायपुर और सिलतरा रहेगा। रोजगार मेले में छत्तीसगढ़ के ऐसे दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, और वह बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं, रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल, छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना जरूरी होगी होना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे

इच्छुक दिव्यांगजन अपने प्रमाण-पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, बी.ई., आईटीआई, डीसीए, पीजीडीसीए आदि उत्तीर्ण की अंकसूची, तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें