5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jun 05, 2026

छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय 23 साल में 19 सरकारी परीक्षाएं की पास, अब राष्ट्रपति करेंगी गोल्ड मेडल से सम्मानित

President Gold Medal: छत्तीसगढ़ के तिल्दा की 23 वर्षीय चारु पांडेय ने दिल्ली पुलिस, रेलवे, बैंकिंग समेत 19 सरकारी परीक्षाएं पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Charu Pandey Achievement

छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय को राष्ट्रपति सम्मान (photo source- Patrika)

Charu Pandey Achievement: छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर जिले के तिल्दा की रहने वाली चारु पांडेय ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। महज 23 साल की उम्र में चारु ने दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे और बैंकिंग तक कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर इतिहास रच दिया है। अब उनकी इसी असाधारण उपलब्धि के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। चारु की सफलता आज लाखों युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Charu Pandey Achievement: कम उम्र में बड़ी उपलब्धि

चारु पांडेय की उम्र भले ही सिर्फ 23 साल हो, लेकिन उनकी उपलब्धियां किसी अनुभवी अधिकारी से कम नहीं हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाएं पास कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

चारु ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, IBPS PO, SSC GD, SSC CPO, NET-JRF, SBI Clerk, CGTET, RRB Group D, RRB NTPC, CG SI, Delhi Police, CG NHM और Transport Sub Inspector जैसी कई बड़ी परीक्षाएं क्वालिफाई की हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने साल 2023 में फिर से SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS और RRB Group D जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

परिवार को बेटी पर गर्व

चारु पांडेय, प्रवीण कुमार पांडेय और सुधा पांडेय की बेटी हैं। परिवार का कहना है कि चारु बचपन से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर और मेहनती रही हैं। उन्होंने कभी भी असफलता से डरकर पीछे हटना नहीं सीखा। चारु की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। तिल्दा समेत पूरे छत्तीसगढ़ में लोग उनकी उपलब्धियों की सराहना कर रहे हैं।

CAG में निभा रहीं अहम जिम्मेदारी

चारु पांडेय मई 2025 में CAG चेन्नई में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के रूप में पदस्थ हुईं। अपने काम और कार्यशैली से उन्होंने बेहद कम समय में अधिकारियों और विभाग का भरोसा जीत लिया। उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने उन्हें वर्ष 2026 का “बेस्ट AAO” पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद जनवरी 2027 में उन्हें प्रमोशन मिला और वर्तमान में वे CAG विशाखपटनम में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालना और उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चारु की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।

राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

चारु पांडेय की असाधारण उपलब्धियों और सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। यह सम्मान केवल चारु के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाले युवा भी देशभर में अपनी पहचान बना सकते हैं।

Charu Pandey Achievement: युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

आज के दौर में जहां कई युवा प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और असफलताओं से निराश हो जाते हैं, वहीं चारु पांडेय की कहानी उम्मीद और प्रेरणा का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है। उन्होंने यह साबित किया कि लगातार मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। चारु की सफलता अब केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं रही, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के सपनों और संघर्ष की पहचान बन गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें