30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर, Jan 14, 2026

DA Hike Update: 3% बढ़ा महंगाई भत्ता… सरकार ने जारी किया आदेश, जानें कब से मिलेगा लाभ

Dearness Allowance Hike Update: मुख्यमंत्री साय ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया था। अब राज्य के कर्मचारियों को 55% की जगह 58% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के समान है। बता दें कि इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

महंगाई भत्ते (photo-patrika)

महंगाई भत्ते (photo-patrika)

DA Hike Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद इस पर अमल करते हुए आदेश जारी कर दिया है।

वित्त विभाग की ओर से शासन के समस्त विभागों के लिए जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य शासन के कर्मचारियों को 1 सितंबर 2025 से सातवें वेतनमान में 58 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 252 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा। महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि का भुगतान जनवरी 2026 से किया जाएगा।

कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के बराबर DA

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों के हित में यह घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike Update) मिलेगा। पहले यह 55 प्रतिशत था, जिसे अब 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले के बाद कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल देखा गया है।

इन कर्मचारियों को होगा लाभ

इस निर्णय से राज्य के लगभग 3.9 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा, जो वर्तमान में राज्य के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों को समय पर पेंशन और सेवानिवृत्ति से जुड़े भुगतानों का भी आश्वासन दिया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें