15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: स्टेशन के होटल में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

रेलवे स्टेशन रायपुर के कैफे लाइट होटल में हुई मारपीट के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों ने आकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक गुट ने सामने वाले पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौच और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे गुट ने भी मारपीट […]

2 min read
Google source verification
Crime News: स्टेशन के होटल में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

Crime News: स्टेशन के होटल में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

रेलवे स्टेशन रायपुर के कैफे लाइट होटल में हुई मारपीट के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों ने आकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक गुट ने सामने वाले पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौच और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे गुट ने भी मारपीट और गाली-गलौच का मामला दर्ज कराया है। दूसरी तरफ अब तक कैफे लाइट होटल के संचालक, मैनेजर ने थाना में कोई शिकायत नहीं की है। इसके बाद जीआरपी थाना की ओर से नोटिस भेजा गया है।

लड़की को उठाकर ले जाने की धमकी

एफआईआर में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि वे 6 दोस्त, (भाई-बहन) जिसमें 2 लड़के और चार लड़कियां शामिल थीं। वे रात करीब 12 बजे जन्म दिन मनाने होटल पहुंचे थे, इस दौरान तीन लड़के आए और उनके पास में पीछे की ओर आकर बैठ गए। तीनों शराब के नशे में थे, जिसमें से एक लड़के ने लड़कियों पर भद्दी टिप्पणी की, यहां तक कि उठाकर ले जाने की बात की। जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच बहस हुई। मारपीट शुरू होने के बाद लड़की पक्ष वाले लड़कों ने अपने दोस्तों को बुलाया और फिर जमकर मारपीट-गाली गलौच हुई। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और गाली गलौच को लेकर एफआईआर कराई है।

मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने नहीं उठाया कदम

इस घटना में शामिल युवक शशांक सागर ने बताया कि दो पुलिस कर्मियों को बताने पर वे होटल के अंदर तो गए, लेकिन बाद में वहां से चले गए। ये जवान जीआरपी पुलिस के थे, आरपीएफ के या फिर सिटी थाने के। अब यह जांच का विषय है? स्टेशन परिसर में रात को इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस कर्मी संबंधित थाना में सूचना ना देकर, मामला ना सुलझाकर वहां से चले गए। वहीं इस मामले में जब पत्रिका ने जीआरपी एसपी से होटल में मौजूद दो पुलिस जवानों के बारें में पूछा तो उन्होंने इस मामले में जनकारी लेकर देने की बात कहीं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक दूसरे पर कुर्सी उठाकर फेंक रहे थे, जिससे एक बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के अब रेलवे के रवैये को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अब आगे जांच की जाएगी

इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मारपीट, गाली-गलौच और छेड़छाड़ के अपराध दर्ज किए गए हैं। इस मामले में अब आगे जांच की जाएगी, होटल प्रबंधन से अबतक शिकायत नहीं मिली है, उन्हें नोटिस भेजा गया है।

  • भूपेंद्र राठौर, जीआरपी प्रभारी, रायपुर